लाइफस्टाइल

Relationship: जापानी कपल्स की खुशहाली का सीक्रेट हैं ये 6 आदतें, हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए आप भी कर सकते हैं फॉलो

जापानी लोग कठिन हालातों में भी शांति और सहनशीलता बनाए रखने को गमन कहते हैं। मैरिड लाइफ् में पार्टनर्स के बीच कई बार मतभेद होते हैं। ऐसी स्थिति में संयम से काम लेना रिश्ते की मिठास को बरकरार रखता है।

Image

खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए अपनाएं जापानी सिद्धांत

शादीशुदा जीवन बहुत खूबसूरत होता है। कुछ लोग अपनी मैरिड लाइफ को काफी एंजॉय करते हैं तो वहीं कुछ लोगों के लिए यह कठिन काम होता है। लोगों की शिकायत रहती है कि वह शादी कर के पछता रहे हैं। ऐसे लोग मानते हैं कि कुंवारे रहते तभी अच्छा होता। लेकिन इन लोगों को हम बता दें कि छोटे-छोटे प्रयासों से आप भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को रंगीन बना सकते हैं। इसके लिए हम आपको बता रहे हैं जापान के लोगों की कुछ बातें। इन बातों को अपने जीवन में उतार आप खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर सकते हैं:

आइची

निस्वार्थ प्रेम को जापानी भाषा में ‘आइची’ कहते हैं। बिना किसी स्वार्थ के अपने जीवनसाथी को अथाह प्रेम देना ही शादीशुदा जिंदगी की आत्मा है। हमें अपने पार्टनर की खूबियों के साथ ही उसकी कमियों को भी स्वीकारना चाहिए।

ऐमाई

जापान में ‘ऐमाई’ का मतलब अस्पष्टता को सहजता से स्वीकार करना। शादी शुदा जीवन में हर बात में साफ-साफ जवाब की जरूरत नहीं होती। कई बार बिना किसी सवाल के जीवनसाथी की हां में हां मिलाना भी मैरिड लाइफ को खुशहाल बनाता है।

गमन

जापानी लोग कठिन हालातों में भी शांति और सहनशीलता बनाए रखने को गमन कहते हैं। मैरिड लाइफ् में पार्टनर्स के बीच कई बार मतभेद होते हैं। ऐसी स्थिति में संयम से काम लेना रिश्ते की मिठास को बरकरार रखता है।

वा

जापान में'वा' का मतलब होता है सामंजस्य और सौहार्द। ये दोनों ही चीजें किसी के भी मैरिड लाइफ में खुशियों की चाबी होती है। हमें अपने पति या पत्नी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलना चाहिए और हमेशा सौहार्द की भावना के साथ फैसले लेने चाहिए।

इतादाकिमासु

जापानी भाषा में ‘इतादाकिमासु’ का मतलब होता है आभार प्रकट करना। मैरिड लाइफ में आप अपने पार्टनर के छोटे-बड़े सहयोग के लिए उसके प्रति कृतज्ञता दिखा सकते हैं। ऐसा करना रिश्ते में गहराई और विनम्रता लाता है।

मां का सम्मान

जापानी परिवारों में मां का अहम स्थान होता है। वो लोग जिस तरह से अपनी मां या सास का सम्मान करते हैं उससे सीख लेकर हम अपनी शादीशुदा जिंदगी में मिठास घोल सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article