IRCTC Tour Package, Kerala Tour Package: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) यात्रियों के लिए घूमने के जबरदस्त ऑफर लेकर आता रहता है। अब आईआरसीटीसी देश के दक्षिण में मौजूद सबसे खूबसूरत जगहों में से एक केरल में घूमने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। हालांकि यात्रियों को ध्यान देना चाहिए कि एक टूर पैकेज के तहत आपको हवाई जहाज के माध्यम से यात्रा करने का मौका मिलेगी। आइए यहां इस टूर पैकेज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें जानने का प्रयास करते हैं।
इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका
इस टूर पैकेज का नाम Discover Kerala (NDA 14) रखा गया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज तहत यात्रियों को मुन्नार, थेक्कडी, अल्लेप्पी और कोच्चि जैसी खूबसूरत जगहें घूमने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज के तहत यात्रियों को 6 रात और 7 दिनों तक घूमने को मिलेगा। यात्री नई दिल्ली से इस पैकेज का हिस्सा बन सकेंगे।
IRCTC: खाने-पीने और रहने की जिम्मेदारी
इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 नवंबर को हो रही है जो 17 दिसंबर 2022 तक समाप्त हो जाएगा। यात्रियों को बता दें कि आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपकी किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस टूर पैकेज के जरिए आपको रहने, खाने-पीने से लेकर गाइड तक की भी सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। बता दें कि इस पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी शामिल हैं।
कितनी कीमत देनी होगी?
अगर आप इस टूर पैकेज के तहत तीन लोग एक साथ ट्रेवल करते हैं तो कंफर्ट क्लास में प्रति व्यक्ति किराया 37,130 रुपये तय किया गया है। अगर दो लोग साथ में ट्रेवल करते हैं तो यह 39,370 रुपये है वहीं अगर अकेले ट्रेवल कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति खर्च 51,260 रुपये है।
वहीं ध्यान दें कि 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड के किराया 31,420 रुपये तय किया गया है। जबकि 2 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड के किराया 22,110 रुपये निर्धारित हैं।
