IRCTC TOUR PACKAGE FOR AMRITSAR: अगर आप इसी महीने 2 दिन का छोटे टूर का प्लान कर रहे हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने दिल्ली (Delhi) से अमृतसर (Amritsar) के लिए एक टूर पैकेज निकाला है। इस टूर का पैकेज का नाम New Delhi - Amritsar Tour है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप वाघा बॉर्डर (Wagah Border), जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) और स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) (Golden Temple) घूम सकेंगे।
IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें अमृतसर।
इस टूर पैकेज का ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा। साथ ही आपका टिकट चेयर कार का होगा। अगर बात मील प्लान की करें तो आपको एक दिन का पूरा मील + एक दिन का लंच मिलेगा। साथ ही रहने को आपको होटल कंट्री इन या उसके जैसा होटल मिलेगा।
IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें अमृतसर
अब बात अगर हम इस टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल लेने पर ये टूर पैकेज आपको 8,325 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा डबल शेयरिंग पर ये टूर पैकेज आपको 6,270 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग पर 5,450 रुपए का पड़ेगा। इसके साथ 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 4320 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 3,690 रुपए खर्च करने होंगे।
ये टूर पैकेज इसी महीने की 9 तारीख से शुरू हो रहा है। बता दें कि अमृतसर सिखों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान है। स्वर्ण मंदिर यानी गोल्डन टेंपल को औपचारिक रूप से हरमंदिर साहिब के रूप में जाना जाता है और ये सबसे महत्वपूर्ण और सबसे पुराना गुरुद्वारा है।
अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।
