लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें Assam और Meghalaya के सुंदर शहर, इतनी है कीमत

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 27, 2022, 11:18 AM IST

IRCTC Tour Package For Assam and Meghalaya EX Mumbai: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। साथ ही आप इस टूर पैकेज में शिलांग, चेरापूंजी, मावलिननॉंग, गुवाहाटी और काजीरंग घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। साथ ही ये टूर पैकेज मुंबई से 18 जनवरी को शुरू होगा।

Image

IRCTC Tour Package For Assam and Meghalaya

Photo : iStock

IRCTC Tour Package For Assam and Meghalaya EX Mumbai: साल 2023 (Year 2023) शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप जनवरी (January) महीने में नार्थ ईस्ट (North East) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने नार्थ ईस्ट के दो राज्यों को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है। इस एयर टूर पैकेज का नाम Assam and Meghalaya है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज से आप दो राज्य एक साथ घूम सकेंगे।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। साथ ही आप इस टूर पैकेज में शिलांग, चेरापूंजी, मावलिननॉंग, गुवाहाटी और काजीरंग घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। साथ ही ये टूर पैकेज मुंबई से 18 जनवरी को शुरू होगा। इंडियो की फ्लाइट से मुंबई से गुवाहाटी आना-जाना होगा। अगर हम मील की बात करें तो आपको इस टूर पैकेज में 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। फ्लाइट के बाद का सफर टेंपो ट्रैवलर से होगा।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें असम और मेघालय

अगर इस टूर पैकेज की किराये की बात करें ते सिंगल बुक करने पर आपको ये टूर पैकेज 55,300 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग में ये टूर पैकेज आपको 45,000 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 42,700 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 36,200 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 32,400 रुपए का पड़ेगा।

अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article