लाइफस्टाइल

Preity Zinta ने IPL में अपनी टीम के लिए बनाए 120 आलू के पराठे, नोट करें Aloo Paratha की ये झटपट वाली रेसिपी

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated May 1, 2023, 06:43 PM IST

Aloo Paratha Recipe in Hindi: इन दिनों IPL 2023 चल रहा है और पंजाब की टीम की मालकिन प्रीति जिंटा ने खुलासा किया है कि अपनी टीम के लिए एक बार वो आलू के परांठे बना चुकी हैं - 10 या 20 नहीं बल्कि पूरे 120। यहां देखें झटपट और टेस्टी आलू पराठे की रेसिपी।

Image

Aloo Paratha Recipe: जब प्रीति ने पूरी टीम के लिए बनाए आलू के पराठे

Aloo Paratha Recipe in Hindi: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पंजाब किंग्स की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने आईपीएल से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। एक्ट्रेस ने उन दिनों को याद किया है जब उन्हें अपनी टीम के लिए उनको एक या दो नहीं बल्कि 120 आलू पराठे बनाने पड़े थे। इंटरव्यू में बात करते हुए प्रीति जिंटा ने 2009 का किस्सा बताया, जब वह और पंजाब की आईपीएल टीम साउथ अफ्रीका में थे। वहां होटल में उनको मनचाहे स्वाद वाले आलू के पराठे नहीं मिले।

फिर प्रीति ने उन बावर्चियों को आलू के पराठे बनाना सिखाया था। इसके बाद टीम के खिलाड़ियों ने भी कहा कि प्रीति उनके लिए भी आलू के पराठे बनाएं। जिस पर प्रीति ने टीम के आगे मैच जीत कर आने की बात कही। और टीम के जीत हासिल करने पर उन्होंने वाकई सभी के लिए आलू के पराठे बनाए और वो भी 120।

ये जानकर अगर आपका मन भी आलू के पराठे का जायका लेने का हो रहा है तो यहां जानिए आलू पराठे बनाने की रेसिपी इन हिंदी।

Ingredients for making Aloo Paratha (आलू पराठे बनाने की सामग्री)

  • 500 ग्राम आलू
  • 250 ग्राम आटा
  • 100 ग्राम प्याज
  • 100 ग्राम घी या रिफाइंड
  • 2 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
  • 6 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 50 ग्राम हरा धनिया

Recipe for aloo Paratha, आलू पराठा बनाने की विधि

  1. सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर प्रेशर कूकर में उबाल लें। इसके बाद आलू के छिलके निकालकर आलू मैश कर लें और थोड़ा ठंडा होने दें।
  2. अब हरी मिर्च, धनिया पत्ता और प्याज को बारीक काट लें। इसके बाद मैश किए हुए आलू में बारीक कटा हुआ प्याज, लाल मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, धनिया पाउडर और गरम मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  3. भरवां तैयार हो जाने के बाद आटा गूंथकर तैयार कर लें। ध्यान रहे आटा थोड़ा सॉफ्ट होना चाहिए।
  4. अब आप तवे को गैस पर रखकर उसे गर्म कर लें। इधर आटे की लोई बनाकर उसे बेल लें और उसमें तैयार किए गए आलू डालें। फिर इसे चारों तरफ से कवर करके लोई जैसा बना लें।
  5. अब इस लोई को धीरे-धीरे बेलकर गोलकारा बना लें। फिर इसे गर्म तवे पर डालें।
  6. जब एक तरफ पराठा सिक जाए, तो इसे दूसरी तरह पलट दें और चम्मच से दोनो तरफ घी या रिफाइंड लगाएं।
  7. अब इसे निकालकर एक प्लेट में रख लें।

बस आलू पराठे तैयार हैं, आप इसे सॉस, चटनी या दही के साथ गर्मागरम सर्व कर सकते हैं।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article