लाइफस्टाइल

International Women’s Day 2024: हर साल 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस , जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

International Women’s Day 2024: हर साल की तरह इस साल भी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। ऐसे में जानिए इसका इतिहास और महत्व।

Image

International Women’s Day 2024

International Women’s Day 2024: हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के सम्मान देने और उनसे जुड़े मुद्दों के लिए मनाया जाता है। इसके साथ ही लैंगिक भेदभाव से मुक्त एक बेहतर समाज बनाने और लैंगिक समानता का संदेश देने के लिए भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में आज जानेंगे इसका इतिहास क्या है और क्या है इसका महत्व।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे साल 1908 में न्यूयॉर्क में हुई एक रैली बहुत बड़ा योगदान माना जाता है। इसी साल तकरीबन 12 से 15 हजार महिलाओं ने एक रैली का आयोजन किया गया था जिसमें महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के कुछ घंटे कम किए जाए। साथ वेतन भी उनके काम को देखते हुए ही दिया जाए। इसके साथ महिलाओं ने ये भी मांग रखी थी कि उन्हें वोट देने का भी अधिकार दिया जाए।

पहली बार कब मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

साल 1911 में पहली बार डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया था। इसके बाद से ही हर साल ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है।

महिला दिवस मनाने का उद्देश्य

महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में बराबर का हक दिलाना है। इसके साथ ही महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म करना भी इस दिन को सेलिब्रेट करने का मकसद है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम "समावेश को प्रेरित करना" है। इसका मतलब यह है कि जब हम सभी अलग-अलग पृष्ठभूमियों की महिलाओं की सराहना करते हैं और उनका सम्मान करते हैं - जैसे कि वे कहां से आती हैं, उनके पास कितना पैसा है, और राजनीति के बारे में उनकी धारणाएं - तो दुनिया सभी के लिए बेहतर हो जाती है। जब महिलाओं को ऐसा महसूस होता है कि वे उनसे जुड़ी हैं और महत्वपूर्ण हैं, तो वे अधिक मजबूत और सशक्त महसूस करती हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article