लाइफस्टाइल

इंडक्शन पर क्या क्या बना सकते हैं, बिजली वाली गैस पर क्या चावल बन जाएंगे, क्या दाल-रोटी बन सकती है

Induction par kya kya bana sakte hain (Electric Induction Gas Cooking Tips): अमेरिका और ईरान की लड़ाई में भारत में कुकिंग गैस की दिक्कत हो रही है। ऐसे में इंडक्शन चूल्हे की डिमांड बढ़ती दिख रही है। अगर आप भी इसे लेने से पहले ये जानना चाहते हैं कि इंडक्शन पर क्या बना सकते हैं, क्या इंडक्शन पर चाय बन सकती है, क्या चावल बना सकते हैं इंडक्शन पर, क्या इलेक्ट्रिक गैस पर दाल-रोटी बन जाएगा, आलू उबल जाएंगे क्या। जानें इस बारे में।

Image

इंडक्शन पर क्या-क्या बन जाएगा, क्या इंडक्शन गैस पर खाना बनाना आसान होता है

Induction par kya kya bana sakte hain (Electric Induction Gas Cooking Tips): अमेरिका और ईरान की लड़ाई भले ही भारत से 3000 किलोमीटर की दूरी पर हो रही हो लेकिन कई तरीके से इसका असर यहां भी दिख रहा है। कुकिंग गैस के सिलेंडर यानी LPG सिलेंडर की सप्लाई कम हो रही है। ऐसे में परेशान लोगों को इंडक्शन चूल्हे यानी बिजली से चलने वाली गैस में राहत की उम्मीद मिल रही है। आंकड़े भी बताते हैं कि इंडक्शन गैस चूल्हे की डिमांड पिछले एक दो दिन में तेजी से बढ़ी है। लेकिन इसी के साथ ही लोग ये भी सर्च कर रहे हैं कि आखिर इंडक्शन गैस पर क्या क्या बनाया जा सकता है। क्या इस पर रोटी बन जाएगा, दाल और चावल बन जाएंगे और क्या इंडक्शन पर बनी चाय बढ़िया स्वाद देगी। जानते हैं - इसका जवाब।

इंडक्शन पर क्या-क्या बना सकते हैं

इंडक्शन पर आप रोजमर्रा के लगभग सभी चीजें बना सकते हैं। चाय, कॉफी, गर्म दूध, मैगी, पास्ता, उपमा, पोहा, सूप और तरह-तरह की सब्जियां आसानी से तैयार की जा सकती हैं। इसके अलावा फ्राई, उबालना और धीमी आंच पर पकने वाली कई डिशेज भी इंडक्शन पर बनाइ जा सकती हैं। अगर आपके पास इंडक्शन-फ्रेंडली कड़ाही या पैन है तो आप आलू की सब्जी, पनीर की सब्जी, अंडे की भुर्जी या ऑमलेट जैसी चीजें भी आप आराम से इंडक्शन पर बना सकते हैं।

क्या इंडक्शन पर चावल बन जाएंगे

बहुत से लोग सोचते हैं कि चावल केवल गैस या राइस कुकर में ही बनते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इंडक्शन पर भी चावल बिल्कुल आसानी से बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इंडक्शन बेस वाला बर्तन या प्रेशर कुकर की जरूरत होगी । चावल और पानी सही मात्रा में डालकर बर्तन को इंडक्शन पर रख दें और मध्यम तापमान पर पकाएं। कुछ ही मिनटों में चावल तैयार हो जाते हैं। कई लोगों को इंडक्शन पर चावल बनाना ज्यादा आसान लगता है क्योंकि इसमें आंच को नियंत्रित करना आसान होता है।

कई ब्रैंड के इंडक्शन कुक टॉप में अलग अलग मोड्स भी आते हैं जिनको सेट करके आप आराम से कुकिंग कर सकते हैं।

क्या इंडक्शन पर दाल बन सकती है

दाल भी इंडक्शन पर उतनी ही आसानी से बनती है जितनी गैस पर बन जाती है। इंडक्शन बेस वाले प्रेशर कुकर में दाल और पानी डालकर सामान्य तरीके से पकाया जा सकता है। कुकर में सीटी आने के बाद दाल अच्छी तरह गल भी जाती है। इसके बाद आप अलग कड़ाही में घी या तेल डालकर जीरा, लहसुन और मसालों का तड़का लगाकर दाल को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। यानी दाल बनाने की पूरी प्रक्रिया इंडक्शन पर आराम से हो जाती है।

क्या इंडक्शन पर गैस जैसी रोटी बन सकती है

इंडक्शन पर रोटी बनाना भी संभव है, लेकिन इसके लिए एक अच्छी क्वालिटी का इंडक्शन-फ्रेंडली तवा होना जरूरी है। आटा बेलकर रोटी को तवे पर रखकर सामान्य तरीके से सेंका जा सकता है। शुरुआत में तापमान सेट करने में थोड़ी प्रैक्टिस लग सकती है, लेकिन एक बार आदत हो जाए तो रोटी बनाना उतना ही आसान हो जाता है जितना गैस पर सेंकना होता है। हालांकि रोटी को आप गैस के तरीके से सीधे आंच पर नहीं सेंक सकते हैं।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article