लाइफस्टाइल

इंडक्शन पर फूली-फूली रोटी कैसे बनाएं, ये रहा इलेक्ट्रिक चूल्हे पर रोटी बनाने का तरीका

Induction stove pe roti kaise banaye, इंडक्शन पर रोटी कैसे बनाएं: मौजूदा LPG संकट के चलते रेस्टोरेंट्स से लेकर घरों तक में इलेक्ट्रिक, इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप भी इंडक्शन यूज करते हैं, और रोटी बनाना चाहते हैं। तो यहां देखें इंडक्शन पर फूली-फूली रोटी कैसे बनाएं, ये रहा इलेक्ट्रिक चूल्हे पर रोटी बनाने का तरीका।

Image

इंडक्शन पर फूली हुई रोटी कैसे बनाएं

Induction stove pe roti kaise banaye, इंडक्शन पर रोटी कैसे बनाएं: आजकल कई घरों में गैस स्टोव की जगह इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल बढ़ गया है। हालांकि बहुत से लोगों को लगता है कि इंडक्शन पर रोटी गैस जैसी फूली-फूली नहीं बनती है, वहीं इंडक्शन पर रोटी बनाना मुश्किल भी होता है। लेकिन सही तरीका अपनाया जाए तो इंडक्शन पर भी बिल्कुल मुलायम और फूली हुई रोटियां बनाई जा सकती हैं। इसके लिए आटा गूंथने से लेकर रोटी सेंकने तक कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। तो यहां देखें इंडक्शन पर फूली-फूली रोटी कैसे बनाएं, ये रहा इलेक्ट्रिक चूल्हे पर रोटी बनाने का तरीका।

आटा गूंथने का सही तरीका क्या है

फूली हुई रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटा सही तरह से गूंथना जरूरी है। गेहूं के आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए उसे नरम गूंथें। आटा ज्यादा कड़ा या ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। गूंथने के बाद आटे को कम से कम 10–15 मिनट ढककर जरूर रखें। इससे ग्लूटेन एक्टिव होता है और रोटियां मुलायम बनती हैं। इस तरीके से अगर आप आटा गूंथेंगे तो फिर रोटियां इंडक्शन पर भी स्वादिष्ट बनेंगी।

इंडक्शन पर तवा करें सेट

इंडक्शन पर रोटी बनाते समय तवे का सही तापमान होना बहुत जरूरी है। सबसे पहले इंडक्शन को मीडियम तापमान पर सेट करें और तवे को अच्छी तरह गर्म होने दें। अगर तवा कम गर्म होगा तो रोटी ठीक से नहीं फूलेगी और सख्त बन सकती है।

रोटी को गोल बेलें

रोटी बेलते समय ध्यान रखें कि उसकी मोटाई हर जगह बराबर हो। बहुत पतली या बहुत मोटी रोटी बनने से वह ठीक से नहीं फूलती। गोल और समान मोटाई वाली रोटी बनने से वह अच्छी तरह पकती है और फूलने में मदद मिलती है।

फूली रोटी बनाने का तरीका

जब रोटी तवे पर डालें तो पहले एक तरफ हल्के-हल्के बुलबुले आने तक उसे पकने दें। इसके बाद रोटी को पलट दें। दूसरी तरफ थोड़ी देर पकने के बाद फिर से पलटें। इस दौरान हल्का दबाव देने से रोटी फूलने लगती है। इंडक्शन पर रोटी फूलाने के लिए कपड़े या चिमटे की मदद ली जा सकती है। रोटी को हल्के से दबाते हुए घुमाएं, इससे अंदर की भाप फैलती है और रोटी फूली-फूली बनती है।

इंडक्शन में तापमान तेजी से बदलता है, इसलिए बहुत तेज या बहुत धीमी आंच से बचें। मीडियम हीट पर रोटी सबसे अच्छी बनती है। ज्यादा तेज तापमान पर रोटी जल सकती है और अंदर से कच्ची रह सकती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article