Independence Day Rangoli Designs 2025 Images, Pics, Photos (स्वतंत्रता दिवस के रंगोली डिजाइन्स): हर भारतीय के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन बहुत ही खास होता है। इस साल भारत अपनी आजादी का 79वां साल बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। इस खास अवसर पर ध्वजा रोहण के साथ साथ लोग अपने घरों से लेकर दुकानों दफ्तरों तक को तिरंगे के रंग से सजाते भी हैं। अगर आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर कोई बढ़िया सा डेकोरेशन कर अपने घर आंगन का लुक इस रंगीले देश की तरह बनाना चाहते हैं। तो रंगोली के ये लेटेस्ट डिजाइन्स आपके लिए एकदम बढ़िया रहेंगे। यहां हम आपको बताएंगे लेटेस्ट, सिंपल और ट्रेंडी, यूनिक रंगोली डिजाइन फोटो, देखें 79वें स्वतंत्रता दिवस के लिए रंगोली के बेहतरीन डिजाइन आइडियाज।
Rangoli designs images for Independence day

Happy Independence day Rangoli
(Photo Credit - Istock)
वंदे मातरम वाली ये खूबसूरत सी रंगोली की डिजाइन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपके आंगन की शोभा खूब बढ़ाएगी। जरूर ही आपको इस स्वतंत्रता दिवस पर झटपट ये वाली रंगोली बना लेनी चाहिए।

Flower Rangoli
(Photo Credit - Istock)
असली फूलों से बनी ये वाली रंगोली भी राष्ट्र के त्योहार पर बनाने के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छी है। इस खास दिन अपना घर आंगन देश के रंग में रंगना है तो ये तिरंगी फूलों वाली रंगोली एकदम बेस्ट रहेगी। सिंपल और सुंदर लुक वाली रंगोली के आस पास आप अपनी पसंद की और डिजाइन्स भी बना सकते हैं।

Unique Independence Day Rangoli
(Photo Credit - Istock)
सब्जी, चावल तो हल्दी से बनी ये एकदम ही यूनिक वाली रंगोली की डिजाइन तो आपको इस स्वतंत्रता दिवस पर ट्राई करनी ही चाहिए। इसी के साथ चूड़ियों की मदद से भी सिंपल और बहुत ही सुंदर लुक वाली रंगोली बनाई जा सकती है।

Tricolor Bird Rangoli design
(Photo Credit - Pinterest)
देश की आजादी का जश्न मना रहे हैं, तो इस खास दिन पर देश के राष्ट्रीय पक्षी वाली रंगोली आपके आंगन में सबसे प्यारी लगेगी। बहुत ही प्यारे लुक के लिए मोर के डिजाइन वाली ये ट्राइकलर पैटर्न की रंगोली कमाल है। बनाने में आसान और दिखने में तो इस रंगोली के क्या ही कहने, आप बीच में गोलाकार के बजाय चोकोर स्टाइल में भी तिरंगा बना सकते हैं। वहीं रंगोली के आस पास अगर आप स्वतंत्रता दिवस की बधाई, जय हिंद आदि जैसा कुछ लिखेंगे तो और बढ़िया लगेगा।

Flower Rangoli
(Photo Credit - Pinterest)
असली फूलों की मदद से बनी ये वाली रंगोली भी आंगन की शान बढ़ाएगी। जरूर ही आपको इस स्वंतत्रता दिवस पर ये वाली सारी ही एकदम लेटेस्ट रंगोली की डिजाइन्स ट्राई करनी ही चाहिए। जिन्हें बिगिनर्स भी बहुत ही आसानी से बना सकते हैं। इसी के अलावा आप स्वतंत्रता दिवस पर रंगोली में भारत का झंडा बना सकते हैं। वहीं आप भारत माता की रंगोली भी बना सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर आप इन तीनों रंगों का इस्तेमाल करके फ्लोरल डिजाइन भी बना सकते हैं। बेशक आपका आंगन राष्ट्रिय जश्न में रम जाएगा।
