लाइफस्टाइल

स्कूल से आकर बुरी तरह थक जाते हैं बच्चे, तो मूड फ्रेश करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 17, 2025, 03:34 PM IST

Parenting Tips: स्कूल से आने के बाद बच्चे को काफी थकान महसूस होती है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप उनकी थकान को दूर कर सकते हैं।

Image

Untitled design

Parenting Tips: स्कूल से आने के बाद बच्चे अक्सर बहुत थका हुआ महसूस करते हैं। पूरे दिन पढ़ाई करना, खेलना, और तमाम तरह की गतिविधियों में शामिल रहने की वजह से उनकी ऊर्जा खत्म हो जाती है। ऐसे में हर पेरेंट्स को चिंता रहती है कि उनके बच्चों का मूड कैसे फ्रेश किया जाए। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बच्चे का मूड आसानी से फ्रेश कर सकते हैं।

तुरंत आराम

स्कूल से आते ही बच्चों को थोड़ा आराम करने दें। यह समय उनकी पसंद का कुछ काम करने का हो सकता है, जैसे थोड़ी देर लेटना, धीमी आवाज में गाना सुनना, या बस शांती से सोना।

पौष्टिक आहार

स्कूल से आने के बाद बच्चे काफी थका महसूस करते हैं ऐसे में उन्हें एक स्वस्थ और पौष्टिक आहार दें। खाली पेट थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है। ऐसे में आप उन्हें फल, दही, नट्स दे सकते हैं। ये उन्हें ऊर्जा देने का काम करेगा।

हाइड्रेटेड रखें

गर्मियों में लू का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। डिहाइड्रेशन भी थकान का एक बड़ा कारण होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article