लाइफस्टाइल

सफेद बालों को बनाना चाहते हैं पहले जैसा काला, तो कलर की जगह करें इन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 29, 2023, 01:18 PM IST

Hair Care: ढलती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से भी कई लोगों के बाल एक उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं। ना केवल यंगस्टर्स बल्कि बच्चे भी इस समस्या से परेशान हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह गलत खान पान है। वहीं बालों को काला बनाने के लिए कई लोग कलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये बालों को काफी नुकसान पहुंचाता है।

Image

white hair problem

Hair Care: ढलती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से भी कई लोगों के बाल एक उम्र से पहले ही सफेद होने लगे हैं। ना केवल यंगस्टर्स बल्कि बच्चे भी इस समस्या से परेशान हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह गलत खान पान है। वहीं बालों को काला बनाने के लिए कई लोग कलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये बालों को काफी नुकसान पहुंचाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कलौंजी और करी पत्ता से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर आप बालों को पहले जैसा ही काला बना सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों को नेचुरली काला बनाता है। यहां जानें हेयर मास्क बनाने का सही तरीका।

बालों में लगाएं मेहंदी

बालों के लिए मेहंदी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये बालों को नेचुरली ब्लैक एंड शाइनी बनाता है। नेचुरल हेयर कलर करने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1 चम्मच कलौंजी या अनियन सीड्स

1 चम्मच करी पत्ता

1 चम्मच केस्टर ऑयल

1 चम्मच नारियल का तेल

नेचुरल हेयर मास्क बनाने का तरीका

नेचुरल हेयर मास्क बनाने के लिए किसी लोहे के बर्तन में कलौंजी और करी पत्ता को हल्का भूनें। इसके बाद इन दोनों को पीसकर एक पेस्ट बना लें। अब इसे किसी बर्तन में निकालें और इसमें कैस्टर ऑयल और नारियल तेल मिलाएं। अब इसे अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें और करीब 2-3 घंटे के लिए इसे छोड़ दें। 2-3 बाद इसे साफ पानी से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से बाल काले और घने होंगे।

बालों के लिए कैस्टर ऑयल और नारियल तेल है जरूरी

कैस्टर ऑयल और नारियल तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है। हेयर फॉल की समस्या को दूर करने के लिए एक कटोरी में कैस्टर ऑयल लें और फिर इसमें नारियल तेल मिलाएं। इसके बाद इसे बालों पर लगाएं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से हेयर फॉल की समस्या दूर होगी।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article