बेदाग-निखरी त्वचा पाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। इसके लिए लोग पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं और साथ ही महंदे फेशियल कराते हैं। लेकिन फेशियल के लिए यूज किए जाने वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल होता है जो स्किन को डैमेज कर देता है। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए आप चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चीनी डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह आप चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं और क्या है चीनी स्क्रब इस्तेमाल करने के फायदे।
How To Use Sugar On Face - चेहरे पर चीनी का किस तरह करें इस्तेमाल
चीनी और शहद पैक
चीनी एक नेचुरल स्क्रब है। इसका इस्तेमाल डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप चीनी में थोड़ा सा शहद डालें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करें।
चीनी और गुलाब जल पैक
निखरी त्वचा पाने के लिए आप चीनी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पिसी चीनी में आधा चम्मच रोज वॉटर, आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर दें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। 5 से 10 मिनट बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें और फिर धो लें।
चेहरे पर चीनी लगाने के फायदे
स्किन को करे मॉइस्चराइज
चीनी स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन की नमी को बरकरार रखते हैं और ड्राई होने से बचाते हैं।
झाइयां करे कम
नियमित रूप से चीनी का इस्तेमाल करने से चेहरे की झाइयां कम हो सकती है। ये स्किन को टाइट कर इसे ग्लोइंग बनाता है।
पोर्स को क्लीन करे
चीनी के स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्किन के अंदर जमी गंदगी और एक्सट्रा ऑयल को कम करने में मदद मिलती है। इससे चेहरे के रोम छिद्र साफ होते हैं और स्किन पर पिंपल्स नहीं आते हैं।
