लाइफस्टाइल

पार्टी से पहले चाहिए इंस्टेंट ग्लो, तो कच्चे दूध में मिलाकर लगाना शुरू कर दें ये चीजें, चमक उठेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 4, 2024, 02:35 PM IST

अगर आप चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाना चाहती हैं तो पार्लर पर हजारों रुपये खर्च करने की बजाय कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। कच्चे दूध में कुछ चीजों को मिलाकर लगाने से चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ सकता है। यहां जानें कच्चे दूध के इस्तेमाल का सही तरीका।

Image

How to use raw milk to get instant glow

शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में इस वेडिंग सीजन खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने का सोच रही होंगी। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि आप घर पर ही पार्लर जैसा इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं। चेहरे पर इंस्टेंट निखार लाने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। कच्चा दूध स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर इंस्टेंटे ग्लो पा सकती हैं।

कच्चा दूध और बेसन

बेसन एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में सहायक है। इसके लिए दो चम्मच कच्चे दूध में एक चम्मच बेसन मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 10 मिनट बाद इसे धो लें। इससे चेहरे पर अलग सी चमक आएगी।

हल्दी और दूध

हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में सहायक है। इसके लिए एक चम्मच कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इसका इस्तेमाल कर आप इंस्टेंट ग्लो पा सकती हैं।

दूध और बादाम का तेल

बादाम का तेल स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसके लिए कच्चे दूध में कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। थोड़ी देर बाद इसे धो लें।

चंदन और दूध

चंदन चेहरे की रंगत को सुधारने में सहायक है। इसके लिए दन पाउडर को कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। यह नुस्खा चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने में कारगर माना जाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article