लाइफस्टाइल

Skin Care Tips: चावल से मसूर दाल तक, स्किन की रंगत सुधारने के लिए इन चीजों का ऐसे करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: अगर आप स्किन की रंगत सुधारना चाहती हैं तो घर पर ही मुल्तानी मिट्टी, चावल, मसूर दाल का फेस पैक तैयार कर सकते हैं। यहां जानें फेस पैक तैयार करने का तरीका।

Image

Skin care Product

Skin Care Tips: बदलते मौसम के साथ स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। ऐसे में स्किन की खास देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। वैसे तो स्किन को हर मौसम में केयर की जरूरत होती है लेकिन गर्मियां आते ही स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बावजूद इसके कोई फायदा देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आप स्किन की देखभाल के लिए मुल्तानी मिट्टी, मसूर की दाल और चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें इन्हें इस्तेमाल करने का क्या है सही तरीका।

स्किन की रंगत सुधारने के लिए फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी स्किन की रंगत को साफ करने में काफी कारगर मानी जाती है। इसको यूज करने के लिए मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगो लें। फिर आलू का टुकड़ा, टमाटर, नींबू और एक चम्मच दही को मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को मुल्तानी मिट्टी में मिक्स करें। फिर इसमें बेसन डालें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। फिर गुलाब जल की मदद से चेहरे को साफ करें।

मसूर दाल

मसूर दाल की मदद से भी चेहरे की रंगत को साफ किया जा सकता है। इसके लिए मसूर दाल को अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसके बाद इसे मिक्स कर लें और चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

चावल

चावल का फेस पैक भी चेहरे की रंगत सुधारने में सहायक है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज को उबालें और फिर इसके जेल को छान लें। इसके बाद इस जेल में 2 बड़े चम्मच चावल का पाउडर मिक्स करें और फेस पर अप्लाई करें। कुछ ही दिनों में फर्क दिखेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article