लाइफस्टाइल

चेहरे से टैनिंग और धब्बे का मिट जाएगा नामोनिशान, बस इस तरह करें कॉफी का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 5, 2025, 02:25 PM IST

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग टैनिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग मॉर्केट में मिलने वाले केमिकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कॉफी का इस्तेमाल कर आप टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं कॉफी फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।

Image

Add a heading (2)

गर्मियों में तेज धूप की वजह से स्किन टैनिंग का शिकार हो जाती है। टैनिंग की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे नज़र आने लगते हैं जो खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करते हैं। टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए कॉफी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं किस तरह कॉफी फेस पैक का इस्तेमाल कर आप टैनिंग को दूर कर सकते हैं।

टैनिंग दूर करने के लिए कॉफी फेस मास्क

कॉफी और टमाटर

टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप टमाटर और कॉफी को मिलाकर फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच टमाटर के पेस्ट में 2 चुटकी कॉफी और आधा चम्मच ताजी दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे टैनिंग दूर होती है और रंगत में सुधार होता है।

कॉफी, हल्दी और दही

इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच कॉफी, एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच दही को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन के पास के हिस्से पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। इससे टैनिंग की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।

कॉफी ऑलिव ऑयल

बेदाग और निखरी त्वचा के लिए आप कॉफी और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कॉफी और ऑलिव ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे भी टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article