लाइफस्टाइल

सर्दियों में कटी-फटी स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोशन नहीं बल्कि इस ड्राई फ्रूट के तेल का करें इस्तेमाल, त्वचा में आएगी नई जान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 29, 2024, 11:39 AM IST

सर्दियों में स्किन का ड्राई होना आम है। लेकिन इससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल। ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बादाम का तेल स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

Image

How to use badam oil for glowing skin

सर्दियों में स्किन काफी ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग क्रीम और लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये पर्याप्त नहीं होता है। ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को गहराई तक नमी पहुंचाता है। बादाम के तेल में विटामिन ई, ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन को बेजान होने से बचाते हैं। साथ ही ये स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बादाम के तेल के क्या क्या फायदे हैं।

रूखी और बेजान त्वचा के लिए बादाम तेल के फायदे

त्वचा को पहुंचाए नमी

बादाम का तेल विटामिन ई और फैटी एसिड्स से भरपूर होती है जो त्वचा को नमी देने के साथ साथ स्किन को ड्राई नहीं होने देती। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।

भरपूर पोषण

बादाम का तेल विटामिन ए, ई , और डी से भरपूर होता है। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने में कारगर साबित होता है। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्किन को बनाए मुलायम

बादाम का तेल त्वचा को मुलायम बनाता है। जिससे त्वचा कटी-फटी नहीं रहती है।

दाग-धब्बे करे दूर

बादाम के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो चेहरे के दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करने में सहायक है। इससे चेहरे पर चमक आती है और स्किन हमेशा ग्लो करती है।

रिंकल्स से छुटकारा

बादाम के तेल में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक है। इस तेल का यूज करने से चेहरे पर अलग सा नूर देखने को मिलता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article