लाइफस्टाइल

रिंकल्स और ड्राई स्किन से हमेशा के लिए मिलेगा छुटकारा, बस रोजाना इस तरह करें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 6, 2025, 12:53 PM IST

Benefits of Aloe Vera Gel for Skin: एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए लोग काफी करते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। ऐसे में यहां हम बताने जा रहे हैं एलोवेरा जेल के क्या क्या फायदे हैं।

Image

Benefits of Aloe Vera Gel for Skin

Benefits of Aloe Vera Gel for Skin: चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है एलोवेरा जेल का इस्तेमाल। स्किन की देखभाल के लिए लोग एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं। एलोवेरा जेल स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। एलोवेरा जेल में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा जेल में मौजूद गुण त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, जिससे त्वचा हेल्दी और मुलायम बनती है। विटामिन ई से भरपूर एलोवेरा जेल त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं एलोवेरा जेल स्किन को क्या क्या फायदे पहुंचाता है।

मुहांसों से छुटकारा

एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुहांसों के कारण होने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर, दाग-धब्बों को कम करने में मददगार साबित होता है। इससे त्वचा को साफ करने में मदद मिलती है।

स्किन को करे मॉइस्चराइज

एलोवेरा की हाईड्रेटिंग प्रॉपर्टी हमारी स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करती है। इसे चेहरे पर लगाने से नमी बरकरार रहती है और स्किन हाइड्रेट रहती है।

झुर्रियों के लिए

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी सहायक माना जाता है। अगर आपके चेहरे पर फाइन लाइन्स आने लगे हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।

जलन, सूजन को करे कम

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जलन, सूजन और रेडनेस को कम करने में सहायक साबित होते हैं। ये स्किन को पिगमेंटेशन से बचाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article