लाइफस्टाइल

दांतों में लग गए हैं कीड़े, तो घर में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल, कैविटी और पीलापन होगा दूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 11, 2023, 01:13 PM IST

दांतों की सही देखभाल ना करने की वजह से इसमें कीड़े लग जाते हैं। ये समस्या इन दिनों काफी लोगों में देखने को मिल रही है। दांतों में कीड़े लगने के कई कारण हो सकते हैं। देर रात खाना और ब्रश ना करना, रातों को बिना ब्रश के सोना भी दांतों में कीड़े लगने के मुख्य कारण हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग डॉक्टरों पर काफी पैसा खर्च करते हैं।

Image

how to use aloe vera gel for teeth

दांतों की सही देखभाल ना करने की वजह से इसमें कीड़े लग जाते हैं। ये समस्या इन दिनों काफी लोगों में देखने को मिल रही है। दांतों में कीड़े लगने के कई कारण हो सकते हैं। देर रात खाना और ब्रश ना करना, रातों को बिना ब्रश के सोना भी दांतों में कीड़े लगने के मुख्य कारण हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग डॉक्टरों पर काफी पैसा खर्च करते हैं। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप दांतों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंह के अंदर की गंदी बदबू या दांतों में कीड़े की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपको कैविटी और पीलेपन की समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित हो सकता है।

मुंह के लिए इस तरह फायदेमंद हैं एलोवेरा - Benefits of Aloe Vera for Mouth

दांतों के लिए

दांतों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से दांतों की समस्या दूर होती है।

मसूड़ों का सूजन करे कम

अगर आपके मसूड़ों में सूजन आ गई है तो आप एलोवेरा जेल की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर एलोवेरा सूजन को कम करने में सहायक है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल से मसूड़ों की मसाज करें। ऐसा करने से आपको जल्दी आराम मिल सकता है।

माउथ बैक्टीरिया से दिलाए निजात

हर व्यक्ति के मुंह में कुछ ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो मसूड़ों को नुक्सान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल में सरसों का तेल मिलाएं और इसे मुंह के अंदरूनी हिस्से में लगाएं। 10-15 मिनट बाद मुंह धो लें।

बदबू करे दूर

पूरे दिन खाने-पीने से मुंह से बदबू आने लगती है। बदबू को दूर करने के लिए लोग मुंह भी धोते हैं लेकिन इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में बदबू को दूर करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरसों तेल और चुटकी भर नमक मिलाएं और फिर दांतों पर मंजन की तरह लगाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article