लाइफस्टाइल

Relationship: लड़ाई के बाद पत्नी से कैसे करें सुलह, ये आसान तरीके शादीशुदा जिंदगी को बना देंगे जन्नत

पत्नी से झगड़ा होना बहुत आम है। लेकिन मायने ये रखता है कि हम झगड़े के बाद सुलह किस तरह से करते हैं। इसीलिए यहां हम आपको पत्नी से सुलह के कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप ना सिर्फ सुलह कर सकते हैं बल्कि अपने मैरिड लाइफ को जन्नत भी बना सकते हैं।

Image

पत्नी संग तकरार के बाद सुलह करने के आसान तरीके (Photo: iStock)

Tips to settle fight with Wife: शादीशुदा जीवन में पति-पत्नी के बीच कभी बहस तो कभी झगड़े होना बिल्कुल सामान्य है। दो अलग-अलग सोच और आदतों वाले लोग जब साथ रहते हैं, तो मतभेद होना स्वाभाविक है। लेकिन असली बात यह है कि लड़ाई के बाद रिश्ता फिर से कैसे सामान्य बनाया जाए। खासकर पत्नी से सुलह करना कई बार मुश्किल लग सकता है, लेकिन सही तरीके अपनाकर आप रिश्ते को पहले से भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।

1. माहौल शांत होने दें

लड़ाई के तुरंत बाद माफी या बातचीत करने की जल्दी न करें। पत्नी को भी समय चाहिए होता है ताकि उसका गुस्सा ठंडा हो सके। धैर्य रखें और माहौल शांत होने दें।

2. मान लें गलती

अगर गलती आपकी है तो खुलकर स्वीकार करें। अपने Ego को किनारे रखकर सॉरी बोल दें। पत्नी से लड़ाई के बाद सुलह का सबसे पहला कदम माफी मांगना ही है।

3. सही शब्दों का चुनाव करें

सुलह के लिए बातचीत बेहद जरूरी है। कोशिश करें कि प्यार भरे शब्दों का इस्तेमाल करें। बहस को दोहराएं नहीं, बल्कि इस पर ध्यान दें कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

4. गिफ्ट दें

पत्नी से झगड़े के बाद उसका गुस्सा कम करने के लिए फूल, चॉकलेट या कोई प्यारा-सा गिफ्ट काम आ सकता है। तोहफे किसी भी झगड़े की कड़वाहट को दूर करने का जम रखते हैं।

5. पत्नी की बात सुनें

पत्नी क्या महसूस कर रही है, यह समझना जरूरी है। उसे बिना टोके सुनें। अक्सर महिलाएं चाहती हैं कि उनकी भावनाओं को समझा जाए। जब आप ध्यान से सुनेंगे, तो उसका गुस्सा अपने आप कम हो जाएगा।

6. एक साथ समय बिताएं

झगड़े के बाद बाहर टहलने जाना, फिल्म देखना या कॉफी पीने का प्लान बना सकते हैं। साथ बिताया गया अच्छा समय रिश्ते को फिर से मधुर बना देता है।

7. मजाक का सहारा लें

कभी-कभी हल्की-फुल्की बातें और मजाक तनाव को खत्म कर देते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि मजाक उसी समय करें जब पत्नी का गुस्सा थोड़ा कम हो चुका हो।

हमेशा याद रखें कि पत्नी से सुलह का सही मतलब ये है कि आपके जीवन में वह अहमियत रखती हैं। माफी मांगकर पत्नी को भी यह बात समझाएं। वैसे भी पति पत्नी के झगड़े आपसी रिश्ते को और भी मजबूत बनाते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article