How To Store Lauki (लौकी को कैसे स्टोर करें): लौकी एक ऐसी सब्जी होती है, जो लगभग हर भारतीय घर में बनती ही बनती है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ ये काफी हेल्दी भी होती है। हालांकि अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो एक ही बार में बड़ी लौकी ले आते हैं। और थोड़ी थोड़ी करके बनाते हैं, तो ऐसे में कई बार आधी कटी लौकी या कोई अन्य सब्जियां खराब हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी लौकी को लंबे समय तक स्टोर करने का तरीका तलाश रहे हैं, तो ये वाले हैक्स आपके काम के हो सकते हैं। देखें लौकी को आप कैसे हफ्तों तक एकदम ताजा रख सकते हैं।
कटी हुई लौकी को कैसे रखें
अगर आपके पास पहले से बची हुई कोई आधी कटी लौकी या घीया-तोरी हो जिसको बिना खराब हुए स्टोर करना है। तो ये वाले नुस्खे काम के हो सकते हैं -
- लौकी को फ्रिज में स्टोर करने के लिए आपको सबसे पहले उसे अच्छे से धोकर किचन टॉवल से पोंछकर पूरी तरह सूखाकर स्टोर करना चाहिए। अगर आपकी लौकी गीली रह गई तो नमी के कारण खराब हो सकती है।
- इसी के साथ अगर आप कटी हुई लौकी को स्टोर करना चाहते हैं। तो कटी हुई साइड को एक बड़े फॉइल पेपर से लपेटकर ढंक दें।
- इसी के साथ साथ आप लौकी को स्टोर करने के लिए अच्छे ड्राई करके एयरटाइट डिब्बे में भी स्टोर कर सकते हैं।
