लाइफस्टाइल

प्रेग्नेंसी के बाद पेट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स से पाना चाहती हैं छुटकारा, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में हल्के हो जाएंगे निशान

How to get Rid of Stretch Marks: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

How to get Rid of Stretch Marks

How to get Rid of Stretch Marks: प्रेग्नेंसी के दौरान स्किन में खिंचाव होने के कारण त्वचा पर निशान आ जाते हैं, जिन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहा जाता है। प्रेग्नेंसी में स्ट्रेच मार्क्स का आना बेहद आम है लेकिन इन्हें हटाना काफी मुश्किल होता है। इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के क्रीम का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी इनसे निजात नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies to get rid of Stretch Marks

एलोवेरा जेल

स्ट्रच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर रगड़ें। 10-15 मिनट के लिए इसे लगाएं रखें फिर साफ पानी से धो लें। इसके अलावा आप इसमें विटामिन ए और ई की गोलियां को भी इसमें मिक्स कर सकते हैं।

शहद

शहद के इस्तेमाल से भी स्ट्रेच मार्क्स से निजात मिल सकता है। इसके लिए शहद को प्रभावित जगह पर लगाएं। शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो निशान को कम करने में सहायक है। आप चाहें तो शहद में ग्लिसरीन भी मिक्स कर सकते हैं।

आलू

स्किन की रंगत साफ करने में आलू बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए आलू को काट लें और एक टुकड़ा लेकर स्ट्रेच मार्क्स पर रगड़ें। आलू में पॉलीफेनोल और केराटीन पाया जाता है जो स्ट्रेच मार्क्स को लाइट करने में सहायक साबित हो सकता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article