लाइफस्टाइल

कैसे करें लाल और मीठे तरबूज की पहचान, नोट करें ये आसान तरीके, कभी नहीं खाएंगे धोखा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2023, 02:17 PM IST

How To Pick a Sweet Watermelon: गर्मी के मौसम में भरपूर मिलने वाला स्वादिष्ट फल तरबूज पानी की कमी से बचाता है। यदि गर्मी में लाल और मीठा तरबूज खाने के लिए मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। लेकिन बहुत से लोग खरीदते हुए लाल और मीठे तरबूज की पहचान नहीं कर पाते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें मीठे तरबूज की पहचान।

Image

अच्छे तरबूज की पहचान कैसे करें

How To Pick a Sweet Watermelon: तरबूज एक ऐसा फल है जो गर्मी में हर एक व्यक्ति की पसंद होता है। गर्मी के मौसम में शरीर में होने वाली पानी की कमी से लेकर गर्मी के अन्य और भी कारणों से हमारी सुरक्षा करता है। स्वाद में तरबूज मीठा होता है और इसके साथ ही तरबूज में 85% तक पानी होता है। ज्यादातर लोग तरबूज को काला नमक लगाकर खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही तरबूज में पाए जाने वाले अन्य पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन इस फायदेमंद फल के साथ गड़बड़ तब होती है, जब घर लाने पर इसका स्वाद फीका निकलता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो मीठे और लाल तरबूज को पहचानने के कुछ तरीके आपके लिए जानना जरूरी है। अगर आप इनको फॉलो करने में एक्सपर्ट हो गए तो तरबूज चुनने में कभी मात नहीं खाएंगे। जानते हैं कि कैसे करें मीठे और लाल तरबूज की पहचान।

How to Choose a sweet Water melon

1. पीले धब्बों की करें तलाश

यदि आप तरबूज खरीदते वक्त ऐसा सोचते हैं कि देखने में हरा और चमकीला तरबूज खानें में भी बहुत स्वादिष्ट होता है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप तरबूज खरीदते वक्त तरबूज के ऊपर पीले रंग के धब्बों को जरूर ध्यान से देखें। क्योंकि ये धब्बे ज्यादा समय तक खेत में पकने पर तरबूज के ऊपर पड़ जाते हैं। अतः जो तरबूज जितना ज्यादा पका हुआ होगा उसकी मीठा और लाल होने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।

2. वजन का रखें ध्यान

यदि आप तरबूज खरीदते समय छोटे-छोटे तरबूज उठाते हैं तो अधिक संभावना है कि आपके तरबूज ज्यादातर फीके ही निकलते होंगे। ऐसे में आप हमेशा भारी तरबूज का ही चुनाव करें। क्योंकि तरबूज में 85% तक पानी होता है। इसलिए जितना ज्यादा बड़ा तरबूज होगा उतना ही मीठा होने की संभावना ज्यादा है।

3. हाथ से चेक करें

एक अच्छे तरबूज की पहचान के लिए आप तरबूज के ऊपरी हिस्से पर हाथ से थोड़ा सा टैप करके भी देख सकते हैं। अच्छी तरह पके हुए तरबूज से एक गहरी आवाज आती है वहीं अधपके तरबूज से आवाज सपाट जैसी आती है।

4. महक खोलेगी राज

तरबूज की मिठास को चेक करने का एक बहुत अच्छा तरीका उसकी मीठी और मनमोहक सुगंध हो सकती है। इसके लिए आप तरबूज को अपने नाखून से हल्का सा दबा कर देखें और फिर इसे सूंघने की कोशिश करें। अच्छी मीठी महक का मतलब है कि आपका तरबूज अच्छा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article