लाइफस्टाइल

घर पर कैसे बनाएं दुल्हन के लिए उबटन? शादी से पहले निखरेगी रंगत तो चमक जाएगी स्किन

How To Make Ubtan At Home: शादी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कई सारी लड़कियां दुल्हन बनने की तैयारी में हैं। दुल्हन को शादी के कुछ दिन पहले से ही उबटन लगाया जाता है, जिससे उनकी स्किन पर निखार आता है। आज हम आपको घर पर ही इस उबटन को तैयार करने की सही विधि बताएंगे।

Image

how to make bridal ubtan at home

How To Make Ubtan At Home: अगर आपके भी घर में शहनाई बजने वाली है या आपकी ही शादी है तो तैयारियां तो चल ही रही होंगी। इस शादी सीजन में कई सारी लड़कियां दुल्हन बनने की तैयारी में हैं। ऐसे में हर दूसरे दिन पार्लर के चक्कर भी काट रही हैं। अब ब्राइडल ग्लो पाने के लिए थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ती है। वहीं, पार्लर के अलावा भी घर पर दुल्हन को उबटन लगाया जाता है। शादी के कुछ दिन पहले से ही दुल्हन को उबटन लगाने की विधि शुरू हो जाती है। उबटन होने वाली दुल्हन को नैचुरल तरीके से चांद सा निखार देता है और टैनिंग को भी दूर करता है। आइये आज हम आपको घर पर ही उबटन बनाने की विधि विस्तार में बताते हैं।

उबटन बनान की सामग्री-

1 चम्मच- चावल का आटा

1 चम्मच- चंदन पाउडर

1/2 चम्मच- चुकंदर का पाउडर

1/2 चम्मच- मसूर दाल का पाउडर

5 से 6 चम्मच- दूध

1/4 चम्मच- बेसन

bridal ubtan ingredients

bridal ubtan ingredients

उबटन बनाने की विधि-

इस होममेड उबटन को तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। उबटन को मिलाने के लिए दूध की जगह गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें और चेहरे पर हल्के हाथ से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। यह उबटन स्किन को चमकाने के साथ दाग-धब्बों को कम करेगा और टैनिंग से भी बचाएगा। इस उबटन को हफ्ते में 1 बार लगाया जा सकता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article