लाइफस्टाइल

रसीले संतरे के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं ये फेस पैक, आएगा गोल्डन ग्लो, खूबसूरती देख लुट पुट जाएंगे लोग

ग्लोइंग और चमकदार स्किन पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं।

Image

orange peel face pack

दुनिया में शायद ही कोई होगा जिसे ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश ना हो। आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है वो स्किन की एक्सट्रा केयर कर सके। ऐसे में ग्लोइंग और ब्यूटीफुल त्वचा पाने के लिए आप दादी-पानी के घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। चेहरे की संदरता को बनाए रखने के लिए लोग घर पर कई तरह के फेस पैक तैयार करते हैं और इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर भी आप स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं। संतरा सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। संतरा विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में सहायक हैं। ऐसे में आज जानेंगे कि किस तरह संतरे का छिलका स्किन के लिए फायदेमंद है और किस तरह आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

संतरे के छिलके का पाउडर कैसे बनाएं?

संतरे के छिलके को फेंकने की जगह इसे धूप में सुखा लें। फिर इसे मिक्सी में डालकर दरारा पीस लें। इसके बाद इस पाउडर को धूप में रख दें। जब ये अच्छी तरह सुख जाए तो इसका पेस्ट तैयार करें।

कैसे बनाएं संतरे के छिलके का पेस्ट

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। इसका पेस्ट तैयार करने के लिए संतरे के छिलके के पाउडर में शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट से चेहरे पर स्क्रब करें।

संतरे का फेस पैक लगाने के फायदे

  1. संतरे के छिलके से बने फेस पैक का इस्तेमाल करने से डेड स्किन की समस्या से निजात मिलता है।
  2. स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए भी आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके के पाउडर में गुलाबजल और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इस पेस्ट को धो लें। नियमित रूप से इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आएगा।
  3. संतरे के छिलके से चेहरे को स्क्रब करने से स्किन सॉफ्ट होती है।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article