लाइफस्टाइल

स्किन के लिए वरदान ये खट्टा फल, निखरी त्वचा के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 29, 2024, 06:58 AM IST

स्किन की देखभाल के लिए लोग कई घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि संतरे के जूस का फेस पैक स्किन को ग्लोइंग बनाने में बेहद कारगर है। यहां जानें फेस पैक तैयार करने का सही तरीका।

Image

How to make orange juice face pack

खट्टे फलों का सेवन करना सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि संतरा, आंवला, अमरूद, नींबू विटामिन सी से भरपूर होते हैं और ये स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे का सेवन तो खूब किया जाता है लेकिन संतरे के जूस का फेस पैक स्किन को बेदाग बनाने में बेहद कारगर साबित होता है। संतरे में मौजूद विटामिन सी का फायदा सीधे स्किन को मिलता है, जिससे स्किन ग्लो करती है। आज हम आपको बताएंगे कि संतरे के जूस का फेस पैक आप कैसे बना सकते हैं।

संतरे के जूस और बेसन का फेस पैक

इसका फेस पैक तैयार करने के लिए चार चम्मच संतरे का जूस, 2 चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी और एक चम्मच शहद को मिलाकर एक गाढा पेस्ट तैयार कर लें। अब अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और फिर इस पेस्ट को फेस पर अप्लाई करें। इसके इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स हटेंगे और स्किन लंबे समय तक मॉइस्चराइज रहेगी।

संतरे के जूस और मुल्तानी मिट्‌टी का फेस पैक

संतरे के जूस और मुल्तानी मिट्‌टी का फेस पैक तैयार करने के लिए 4 चम्मच संतरे के रस में एक चम्मच मुल्तानी मिट्‌टी और कुछ बूंद शहद की मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से पिंपल की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा। साथ ही स्किन पर ग्लो आएगा।

ड्राई स्किन के लिए ये उपाय

वहीं जिन लोगों की स्किन ड्राई है वो लोग संतरे के पल्प में कोकोनट ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। ऐसा करने से स्किन लंबे समय तक मॉइस्चराइज रहती है। इसके लिए कॉटन बॉल को ऑरेंज जूस में डिप करें और और फेस पर लगाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article