लाइफस्टाइल

Methi Hair Mask for Hair Care: बाल होंगे जड़ से मजबूत, काले, घने, घर पर तैयार करें मेथी हेयर मास्क

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jan 6, 2025, 04:06 PM IST

Methi Hair Mask for Hair Care: अगर आप भी बालों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो मेथी हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जान लें मेथी हेयर मास्क बनाने का आसान तरीका।

Image

Methi Hair Mask for Hair Care

Methi Hair Mask for Hair Care: काले, लंबे और घने बाल हमारी सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन धूल, मिट्टी का असर बालों पर बालों पर पड़ता है। बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में किचन में रखें कुछ मसाले आपके बालों को मजबूती दिला सकते हैं। हम जिस मसाले की बात कर रहे हैं उसका नाम है मेथी। मेथी सेहत के साथ साथ बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मेथी के दाने विटामिन सी, आयरन, पौटेशियम, निकोटिनिक एसिड और आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं। ऐसे में ये बालों को काफी फायदे पहुंचाते हैं। यहां जान लें मेथी हेयर मास्क बनाने का तरीका।

मुलायम बालों के लिए मेथी हेयर मास्क

इसके लिए रात में 2 से 3 चम्मच मेथी के दाने को पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह को इसका पेस्ट तैयार कर लें और बालों पर अप्लाई करें। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बालों को धो लें। इससे बालों में चमक आएगी और बाल मुलायम होंगे।

खुजली के लिए

डैंड्रफ या ड्राईनेस की वजह से बालों में खुजली होती है तो मेथी हेयर मास्क से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए मेथी दाने के पेस्ट में अंडा मिलाकर बालों पर अप्लाई करें। इसे आधे घंटे बालों पर लगाए रखें और फिर हेयर वॉश कर लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

बाल बढ़ाने के लिए

इसके लिए एक कटोरी नारियल के तेल में एक चम्मच मेथी के दाने डालकर पकाएं और फिर इसे ठंडा करके बालों पर अप्लाई करें। इससे बालों को मजबूती मिलेगी और बाल लंबे होंगे। हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article