लाइफस्टाइल

Valentine's Day पर बॉयफ्रेंड के लिए अपने हाथों से बनाएं कार्ड, देखें LOVE CARDS बनाने का आसान तरीका

  • Authored by: Srishti
  • Updated Feb 2, 2026, 04:40 PM IST

Valentine's Day Card Ideas: वेलेंटाइन डे पर अगर आप अपने क्रश या पार्टनर के लिए खुद ही कार्ड बनाते हैं, तो ये दिन यादगार बन जाएगा। बाजार के कार्ड तो सब खरीद कर देते हैं, लेकिन अपने प्यार के लिए खुद मेहनत करना बड़ी बात है। यहां हम आपको घर पर वेलेंटाइन डे का कार्ड बनाना सीखा रहे हैं।

how to make handmade card for valentine's day

वेलेंटाइन डे के लिए घर पर कार्ड कैसे बनाएं (pc: pinterest)

Valentine's Day Card Ideas: वेलेंटाइन डे आ रहा है। 14 फरवरी को हर कोई इसे अपने पार्टनर के साथ बड़े प्यार से मनाएगा। ये दिन प्यार के इजहार और एक-दूसरे को अपनी फिलिंग बताने का है। इस दिन कुछ लोग अपने क्रश, पार्टनर या लवर को गिफ्ट, फूल देते हैं तो कुछ लव कार्ड्स भी देते हैं। वैसे तो बाजार में तरह-तरह के रंग-बिरंगे कार्ड मिल जाते हैं, लेकिन खुद के हाथों से बनाया गया DIY कार्ड सबसे ज्यादा खास होता है। इस कार्ड में फिलिंग होती है, आपका प्यार दिखता है। अगर आपको कार्ड बनाना नहीं आता है तो आप यहां से हैंडमेड कार्ड बनाने का तारीका जान सकते हैं। यहां DIY कार्ड बनाने में लगने वाले सामान के साथ बनाने की विधि भी बताई गई है।

कार्ड बनाने के लिए सामान-

  • रंगीन चार्ट पेपर या मोटा कागज
  • स्केच पेन
  • कलर पेंसिल या मार्कर
  • कैंची और गोंद
  • ग्लिटर
  • स्टिकर
  • रिबन या लेस
  • दिल के शेप वाले कटआउट
  • पेंसिल
  • रबर

हैंडमेड कार्ड बनाने का तरीका-

1. कार्ड का बेस तैयार करें

सबसे पहले चार्ट पेपर को आधा मोड़ें। यही आपके कार्ड का बेस होगा। आप लाल, गुलाबी या सफेद रंग का पेपर चुन सकते हैं क्योंकि ये रंग प्यार और रोमांस को दर्शाते हैं।

2. कवर डिजाइन करें

कार्ड के सामने वाले हिस्से पर दिल का आकार बनाएं या दिल के कटआउट चिपकाएं। आप चाहें तो इसपर Happy Valentine’s Day, Love You, You Are My Jaan या Be Mine भी लिख सकते हैं। अब ग्लिटर या स्केच पेन से बॉर्डर बनाकर कार्ड को सुंदर बनाया जा सकता है।

3. मैसेज लिखें

कार्ड का सबसे खास हिस्सा उसका संदेश होता है। अंदर अपने दिल की बात लिखें। आप कुछ इस तरह लिख सकते हैं- 'तुम मेरी ज़िंदगी की सबसे खूबसूरत वजह हो। तुम्हारे साथ हर दिन खास लगता है। हैप्पी वैलेंटाइन डे।' आप चाहें तो कोई रोमांटिक शायरी ( जैसे मेरे चेहरे की हंसी हो तुम, मेरे दिल की हर खुशी हो तुम, मेरे होठों की मुस्कान हो तुम, धड़कता है मेरा ये दिल जिसके लिए, वही मेरी जान हो तुम। हैप्पी वेलेंटाइन डे।) या कविता भी लिख सकते हैं।

4. फूल से सजाएं

कार्ड को और सुंदर बनाने के लिए रिबन, स्टिकर या छोटे फूल चिपकाएं। ज्यादा सजावट न करें। सिंपल रखने पर कार्ड साफ और सुंदर दिखेगा।

5. पर्सनल टच दें

कार्ड में अपनी और अपने पार्टनर की कोई छोटी ड्राइंग, सिंबल या खास डेट लिख सकते हैं। कई लड़कियां तो अपने लिपस्टिक के निशान भी कार्ड पर लगाती हैं।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article