DIY Body Scrub: स्किन की सही देखभाल न करने की वजह से चेहरे और हाथ-पैर की त्वचा डल हो जाती है। ऐसे में त्वचा की निखार को बरकरार रखने के लिए लोग बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। बॉडी स्क्रब स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर स्किन टोन को लाइट करता है। ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि घर पर बॉडी स्क्रब तैयार कर आप स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका।
कॉफी और नारियल तेल
कॉफी और नारियल तेल से आप घर पर ही बॉडी स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में नारियल तेल लें। अब इसमें थोड़ी सी पिसी चीनी और कॉफी मिक्स करें। इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद स्किन पर लगाएं और रगड़कर मसाज करें। मसाज करने के बाद इसे पानी से धो लें। इससे शरीर की गंदगी साफ हो जाएगी और स्किन ग्लो करेगी।
शहद और ओट्स
शहद और ओट्स की मदद से भी आप घर पर बॉडी स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दरदरा पिसा ओट्स लें और फिर उसमें थोड़ा सा शहद और दूध मिक्स करें। इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और फिर स्किन पर अप्लाई करें। ये स्किन की नमी को बरकरार रखने के साथ साथ त्वचा को चमकदार भी बनाता है।
नींबू और चीनी
नींबू और चीनी से बने स्क्रब का इस्तेमाल कर डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है। इसके लिए नींबू के रस में चीनी को मिक्स करें और फिर इसे स्किन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे साफ कर लें। इसके नियमित इस्तेमाल से डल स्किन से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।
