लाइफस्टाइल

सर्दियों में भी पा सकती हैं मुलायम और मखमली त्वचा, बस घर पर मिनटों में तैयार करें केले का फेस पैक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 3, 2023, 09:02 AM IST

सर्दियां आते ही स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इस मसौम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। सर्द हवाओं की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में खुजली, पपड़ी बनना, एड़ियां या होंठ फटने जैसी तमाम तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

Image

Banana face pack

सर्दियां आते ही स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इस मसौम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। सर्द हवाओं की वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में खुजली, पपड़ी बनना, एड़ियां या होंठ फटने जैसी तमाम तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आप केले का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने भी बेहद आसान है। केले का फेस पैक लगाने से चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। ऐसे में आज जानेंगे केले का फेस पैक बनाने का तरीका और इसके क्या फायदे हैं।

मास्क बनाने की सामग्री

1 केला

3 चम्मच कच्चा दूध

चुटकीभर हल्दी

आधा चम्मच शहद

ऐसे तैयार करें केले का मास्क

केले का मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले केले को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें कच्चा दूध मिलाएं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो दूध की जगह गुलाब जल का इस्तेमाल करें। अब इसमें हल्दी और शहद मिलाएं। आपका केले का फेस पैक तैयार है।

ऐसे करें केले के मास्क का इस्तेमाल

केले के फेस पैक को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धोकर पोंछ लें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें। जब ये सूख जाए फिर कॉटन बॉल और पानी की मदद से चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। स्किन मुलायम और ग्लोइंग बनेगी।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article