लाइफस्टाइल

सुबह का ब्रेकफास्ट होगा हेल्दी और टेस्टी, बस झटपट बनाएं बाजरे का चीला, नोट कर लें रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 9, 2025, 06:11 AM IST

Bajre Ka Chilla Recipe in Hindi(बाजरे का चीला कैसे बनाएं): सुबह का ब्रेकफास्ट हेल्दी होना चाहिए क्योंकि हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। ऐसे में बाजरे का चीला ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप घर पर बाजरे का चीला बना सकते हैं।

Image

Untitled design (1)

Bajre Ka Chilla Recipe in Hindi(बाजरे का चीला कैसे बनाएं): अक्सर आपने लोगों से कहते हुना होगा कि सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए। ऐसे में सुबह ब्रेकफास्ट में चीला का सेवन सबसे अच्छा ऑप्शन है। बाजरा फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी सही रहता है और साथ ही स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप सुबह ब्रेकफास्ट में टेस्टी और हेल्दी बाजरे का चीला बना सकते हैं।

सामग्री

1 कप बाजरे का आटा

½ कप दही (खट्टा दही बेहतर स्वाद देगा)

1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ

1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ (वैकल्पिक)

1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई (स्वादानुसार)

½ इंच अदरक, कद्दूकस किया हुआ (वैकल्पिक)

¼ कप हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

½ छोटा चम्मच जीरा

¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)

नमक स्वादानुसार

पानी, घोल बनाने के लिए आवश्यकतानुसार

तेल या घी, चीला सेकने के लिए

बनाने का तरीका

1. एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा और नमक डालें।

2. फिर दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

3. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर ले। इस बात का ध्यान रखें क घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।

4. घोल को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

5. अब घोल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

6. अब एक नॉन-स्टिक तवा या पैन गरम करें। जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल या घी डालें।

7. एक कटोरी में घोल लें और तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं।

8. मध्यम आंच पर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें ताकि वह कुरकुरा हो जाए।

9. जब चीला अच्छी तरह सिक जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें और सर्व करें

10. इसी तरह बाकी घोल से भी चीले बना लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article