लाइफस्टाइल

How To Knead Ragi Atta: ये है रागी का आटा गूंथने का सही तरीका, सेलिब्रिटी शेफ ने बताई खास ट्रिक, ऐसे सॉफ्ट और फूली बनेगी रोटी

रागी का आटा कैसे गूंथते हैं, How To Knead Ragi Atta: सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने एक पॉडकास्ट में रागी का आटा गूंथने की खास ट्रिक बताई है। जिसे फॉलों करके आप रागी की एकदम ही स्वादिष्ट रोटियां बना सकते हैं। यहां देखें आप भी कैसे एकदम मुलायम, पतली और फूली हुई रोटियां बना सकते हैं।

Image

How To Knead Ragi Atta

रागी का आटा कैसे गूंथते हैं, How To Knead Ragi Atta: गेहूं का आटा छोड़ इन दिनों हेल्दी लोग रागी का आटा खाना पसंद करते हैं। रागी के आटे में फाइबर, कैल्शियम, आयरन सब कुछ भरपूर मात्रा में होता है। रागी का आटा न केवल स्वाद में बहुत अच्छा होता है, बल्कि ये सेहत के लिए तो रामबाण है। रागी के आटे से बनी हुई रोटियां वेट लॉस से लेकर हड्डियों से जुड़ी दिक्कतों में भी मददगार हो सकती हैं। लेकिन रागी की रोटी बनाना कई लोगों को बहुत ही मुश्किल लगता है, कई बार रागी की रोटी टूट जाती है और सूखी बनती है। लेकिन अगर आप भी स्वादिष्ट और मुलायम रागी की रोटी बनाना चाहते हैं, तो सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर द्वारा बताई गई ट्रिक फॉलों कर सकते हैं।

रागी की रोटी बनाने का सही तरीका, Right Way To Make Ragi Roti

रागी के आटे से बनी हुई रोटियां कई बार सूख जाती है और टूट जाती हैं। लेकिन ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि कई लोग रागी का आटा गूंथते वक्त गलती कर देते हैं। ऐसे में यहां देखें रागी का आटा गूंथते की सही ट्रिक क्या है -

सामग्री

1 कप रागी का आटा

उबलता हुआ गर्म पानी

1 चुटकी नमक

रागी का आटा कैसे गूंथे

रागी का आटा गूंथने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े कटोरे में रागी का आटा और नमक डालकर हल्का सा मिला लेना है। अब आटे में धीरे-धीरे उबलता गर्म पानी डालते जाएं और एक चम्मच से चलाते जाएं। पानी बहुत गर्म होने की वजह से पहले चम्मच से ही मिलाएं। पानी डालने के बाद आटा दानेदार दिखने लगेगा। इसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि आटा पानी सोख ले और थोड़ा ठंडा हो जाए। फिर आपको आटा हाथों से अच्छी तरह गूंथ लेना है। रागी का आटा थोड़ा चिपचिपा हो सकता है, इसलिए हाथों पर हल्का सा तेल या पानी लगाकर गूंथ सकते हैं। आटा चिकना और लचीला होने के बाद उसे एक नम कपड़े से ढककर कम से कम 15-20 मिनट के लिए रख दें। इससे आटा और भी नर्म हो जाता है।

एक बार जब आटा तैयार हो जाए, फिर आटे को सीधे बेलन से बेलना मुश्किल हो सकता है। आसान तरीका यह है कि एक प्लास्टिक शीट या बटर पेपर पर आटे की लोई रखकर, उसके ऊपर दूसरा पेपर लगाकर हथेली से दबा-दबाकर गोल आकार दें। फिर तवे पर सेक लें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article