लाइफस्टाइल

दिखे ये संकेत तो समझ जाएं सामने वाला करता है एकतरफा प्यार, One sided Love की होती है ये निशानी

Signs of One sided Love: एकतरफा प्यार बोलकर जताना आसान नहीं होता, इसलिए सामने वाला अपने व्यवहार से ही इशारे करता है। अगर आपको ये संकेत दिखें, तो समझ लें कि कोई दिल ही दिल में आपको बेहद पसंद करता है। अब आगे क्या करना है, यह फैसला पूरी तरह आपके हाथ में है।

Image

एकतरफा प्यार के संकेत (Photo: iStock)

Signs of One sided Love in Hindi: दुनिया के सबसे खूबसूरत एहसासों में प्यार का एहसास सबसे खास और खूबसूरत होता है। प्यार- इस ढाई अक्षर के शब्द के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। इस प्यार के कई रंग हैं। उन्ही में से एक रंग है एकतरफा प्यार। जब किसी को किसी से एकतरफा प्यार होता है तो वह सामने वाले से खुलकर इजहार नहीं कर पाता। ऐसे में उसके छोटे-छोटे व्यवहार ही बहुत कुछ कह जाते हैं। अगर आप ध्यान दें, तो आसानी से समझ सकते हैं कि कोई शख्स आपको एकतरफा प्यार करता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ संकेत:

हर वक्त आपकी फिक्र करना

वो हर छोटी-बड़ी बात में आपकी चिंता करता है। आपके खाने से सोने तक की चिंता करेगा। बस वह खुलकर इजहार नहीं करे कि वह आपसे प्यार करता है लेकिन उसी बातें इशारा करती हैं।

आपके आसपास रहने का बहाना

आपसे एकतरफा प्यार करने वाला शख्स हर वक्त आपके करीब रहना चाहता है। कभी किताब मांगने के बहाने, तो कभी किसी और बहाने से आपके पास आता है, ताकि कुछ पल साथ बिता सके। वह दिनभर आपको अपनी आंखों के सामने देखना चाहेगा।

आपकी खुशी में अपनी खुशी ढूंढ़ना

अगर कोई आपकी मुस्कान देखकर खुद मुस्कुरा उठे या आपकी छोटी-सी कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुश हो, तो समझ लीजिए कि उसका दिल आपके लिए धड़कता है। वह अपने लिए उतना ज्यादा खुश या उत्साही नहीं होगा जितना आपके लिए होगा।

ध्यान से सुनना और याद रखना

आपकी कही हुई छोटी-सी बात भी वो याद रखता है। चाहे आपका पसंदीदा खाना हो या आपकी कोई आदत। यह गहरी दिलचस्पी एकतरफा प्यार का संकेत है।

आपकी तारीफ करने से नहीं चूकना

वो हर मौके पर आपकी तारीफ करता है। आपके कपड़े, बोलने का तरीका या काम करने का अंदाज। सब उसे खास लगता है।

याद रखें कि एकतरफा प्यार बोलकर जताना आसान नहीं होता, इसलिए सामने वाला अपने व्यवहार से ही इशारे करता है। अगर आपको ये संकेत दिखें, तो समझ लें कि कोई दिल ही दिल में आपको बेहद पसंद करता है। अब आगे क्या करना है, यह फैसला पूरी तरह आपके हाथ में है।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article