Nail Biting Habit: छोटे बच्चों में नाखूनों को चबाने की आदत बहुत ही आम होती है। इसके लिए कई बार बच्चों को डांट भी खानी पड़ती है। ये आदत बहुत इरिटेटिंग होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक होती है। ऐसे में पैरेंट्स अक्सर डांटकर बच्चों से ये आदत छुड़वाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बच्चे फिर भी इस आदत को छोड़ नहीं पाते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे आसान से उपाय किए जा सकते हैं, जिनसे बच्चों की ये नाखून चबाने की आदत छुट जाए, ताकि बच्चों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारी न हो। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही काम के उपायों के बारे में, तो चलिए जानते हैं-
नेल्स ट्रिम करें
बच्चों को नाखून चबाने की बुरी आदत होती है। इस आदत को छुड़ाने के लिए आप समय-समय पर बच्चों के नाखूनों को ट्रिम करें। इससे ये लाभ होगा कि जब बच्चों के नाखून छोटे होंगे, तो वो चाहकर भी चबा नहीं पाएंगे।
नेल पेंट लगाएं
बच्चों के नाखूनों को चबाने की आदत को छुड़ाने का एक सरल उपाय यह भी है कि बच्चों की नाखूनों पर नेल पेंट लगा दें। इससे नाखून चबाने पर उन्हें कड़वा टेस्ट आएगा जिससे वो नाखूनों को नहीं चबा पाएंगे। इससे आप बहुत आसानी से नाखूनों को चबाने की बच्चों की आदत को छुड़वा सकते हैं।
नाखूनों को रखें साफ
अगर आपके बच्चों को नाखून चबाने की आदत हैं, तो ये ध्यान रखें कि बच्चों के नाखून हमेशा साफ हो, ताकि अगर वो नाखून चबाएं भी, तो उन्हें किसी तरह की बीमारी न हो। क्योंकि नाखूनों में गंदगी होने की वजह से बच्चे इंफेक्शन और वीक इम्यूनिटी का शिकार हो सकते हैं।
वजह जानने की कोशिश करें
कई बार बच्चों के नाखून चबाने की वजह नर्वसनेस, टेंशन, स्ट्रेस या बोर होना भी हो सकता है। ऐसे में जानने की कोशिश करें कि आपका बच्चा आखिर नाखून क्यों चबा रहा है, ताकि आप उसकी इस आदत को छुड़ा सके।
