बदलते मौसम के साथ स्किन और बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। सर्दियों के मौसम में बालों से जुड़ी कई तरह की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। इस मौसम में बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं। जो खूबसूरती में सेंध लगाने का काम करते हैं। बेजान, रुखें, और ड्राई बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि हेयर फॉल की समस्या से निजात दिलाने में मेथी का हेयर मास्क बहुत फायदेमंद है। मेथी के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर आप सर्दियों में इचिंग, डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या को दूर कर सकती हैं। यह बालों को घना और लंबा भी बनाता है। ऐसे में आज हम आपको इस हेयर मास्क को बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
घर पर बनाएं मेथी का हेयर मास्क - Make Methi Hair Mask at Home
मेथी गुणों से भरपूर होता है। इसका हेयर मास्क बालों पर लगाने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं। मेथी में फॉलिक एसिड, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। ये हेयर फॉल को रोकने में बेहद कारगर माना जाता है।
ऐसे बनाएं मेथी के दाने से हेयर मास्क
मेथी का हेयर मास्क बनाने के लिए रात में मेथी के दाने को पानी में भिगोकर फूलने के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह को इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में गुलाब जल और नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। फिर इसे बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक माइल्ड शैम्पू की मदद से अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको जल्द हेयर फॉल की समस्या से निजात मिलेगा।
