How to Apply Sheet Mask On Face: स्किन केयर रूटीन में लोग तमाम तरह की चीजें शामिल करते हैं जिनमें शीट मास्क का इस्तेमाल इन दिनों खूब किया जा रहा है। शीट मास्क चेहरे को तरो ताजा करने के साथ साथ स्किन को हाइड्रेट करने में सहायक माना जाता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की थकान भी दूर होती है। लेकिन अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो फायदे नज़र नहीं आते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
How to Apply Sheet Mask on Face - शीट मास्क इस्तेमाल करने का सही तरीका
चेहरे को साफ करें
सबसे पहले, अपने चेहरे को किसी क्लींजर से अच्छी तरह साफ करें ताकि मेकअप, गंदगी और अशुद्धियां हट जाए।
शीट मास्क लगाएं
अब इस शीट मास्क को चेहरे पर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि मास्क त्वचा से अच्छी तरह चिपका हुआ हो और उसके अंदर हवा के बुलबुले न हों।
आराम करें और प्रतीक्षा करें
इस शीट मास्क को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दे। जब ये सूख जाए तो शीट मास्क हटाएं।
सीरम से करें मालिश
मास्क हटाने के बाद चेहरे पर उसके कुछ एसेंस अब भी बचे होंगे। ध्यान रखें कि मास्क हटाने के बाद चेहरे को धोने या पोंछना नहीं है। इसके बजाय अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
मॉइश्चराइजर लगाएं
जब सीरम पूरी तरह स्किन में अब्सॉर्ब हो जाए, तो मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। अगर आप सुबह के वक्त शीट मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एसपीएफ जरूर लगाएं।
