लाइफस्टाइल

चेहरे के लिए वरदान है शहद, इन 2 चीजों के साथ मिलाकर लगाने से स्किन हो जाएगी टाइट, 60 में भी 30 सी लगेंगी हसीन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 27, 2024, 08:01 AM IST

उम्र के साथ स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। अगर बढ़ती उम्र में स्किन की देखभाल ना की जाए तो रिंकल्स और फाइन लाइन्स चेहरे पर नज़र आने लगते हैं। ऐसे में स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें शहद इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Image

how to use honey for skin

चेहरे के लिए वरदान है शहद, इन 2 चीजों के साथ मिलाकर लगाने से स्किन हो जाएगी डाइट, 60 में भी 30 सी लगेंगी हसीन

शहद ना केवल खाने बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। बढ़ती उम्र के साथ स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। उम्र के साथ साथ शरीर और स्किन पर कई तरह के बदलाव आते हैं। जिनमें झुर्रियां और फाइन लाइन्स आम है। वहीं कुछ लोगों की स्किन 60 की उम्र में भी इतनी ग्लो करती है कि उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है। स्किन प्रॉब्लम्स सिर्फ उम्र ही नहीं बल्कि गलत खान पान की वजह से भी होती है। स्किन की सही देखभाल ना की जाए तो कम उम्र में भी झुर्रियां नज़र आने लगती है। ऐसे में शहद का इस्तेमाल कर स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां जानें शहद इस्तेमाल करने का क्या है सही तरीका।

झुर्रियां दूर करने के लिए चेहरे पर लगाएं शहद

शहद और एलोवेरा जेल

झुर्रियों की समस्या को दूर करने के लिए आप शहद और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल लगाने से स्किन सॉफ्ट रहती है और साथ ही नमी बरकरार रहती है। जिसकी वजह से फाइन लाइन्स कम होते हैं। इसके लिए 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इससे हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें। रातभर इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर सुबह गुनगुने पानी से इसे धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहद में मिलाएं दूध

शहद में दूध मिलाकर लगाने से चेहरे से झुर्रियां कम होती है और साथ ही स्किन में कसावट आती है। इसके लिए 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच दूध मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें। 1-2 घंटे के लिए इसे लगा रहने दें। फिर चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article