Homemade Hair Mask For Frizzy Hair (घर पर बनाएं हेयर मास्क): मानसून की बारिश गर्मी से राहत तो देती है, लेकिन इसके साथ ही यह नमी, बालों का फ्रिज़ी होना और टूटने की समस्या भी लेकर आती है। अधिक नमी के कारण बाल रूखे, बेजान या चिपचिपे हो सकते हैं। अगर आप भी इन दिनों इन्हीं समस्याओं से परेशान हैं, तो एक नेचुरल घरेलू हेयर मास्क बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। कई होम रेमेडीज में केला और शहद को बालों के लिए रामबाण माना गया है। ये मास्क बालों को हाइड्रेशन देगा और ये बालों की देखभाल के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।
कैसे बनाएं केला और शहद का हेयर मास्क
केले में पोटैशियम, विटामिन्स और प्राकृतिक तेल भरपूर मात्रा में होते हैं। जो रूखे और फ्रिज़ी बालों को पोषण देता है। वहीं शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो बालों में नमी बनाए रखता है और स्कैल्प को हेल्दी रखता है। ऐसे में इन दोनों चीजों से मिलकर बना मास्क बालों को मजबूत बनाएगा, फ्रिज़ कम करेगा और चमक भी बढ़ाएगा।
सामग्री
- 1 पका हुआ केला
- 2 चम्मच शहद
- 1 चम्मच नारियल तेल
कैसे बनाएं
हेयर मास्क बनाने के लिए आपको सबसे पहले केले को मैश करना होगा। पके हुए केले को अच्छे से छीलकर मैश कर लें। फिर उसमें शहद और नारियल तेल मिलाकर उसका अच्छा पेस्ट तैयार कर लें। फिर आपको केवल इस मास्क को बालों में अच्छे से लगाकर शॉवर कैप पहन लेना है। ध्यान रखें कि आपको स्कैल्प के हर सेक्शन में इसे लगाना है, जड़ से लेकर सिरे तक, फिर 20-30 में कोई माइल्ड शैम्पू के साथ धो लेना है।
और बस कुछ वॉश में आप अपने बालों में अंतर देखेंगे। इस हेयर मास्क से फ्रिज कम होता है, स्क्रैल्प हाइड्रेटेड रहता है और साथ ही साथ इससे बालों के टूटने की समस्या भी दूर होती है।
