Hair Mask For Dry Hair: आजकलज्यादातर महिलाओं के बाल फ्रिजी और स्कैल्प ड्राई होते हैं, जिसका कारण बालों की सही से देखभाल न करना और गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना है। पार्लर के प्रोडक्ट्स में कैमिकम मिला होता है और बाजार में भी कुछ प्रोडक्ट्स को छोड़कर बाकि सारे आपके बालों को डैमेज ही करते हैं। सर्दियों में ड्राई स्कैल्प और उलझे बालों की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आपको महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू उपाय पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि घरेलू उपाय के साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं और ये ज्यादातर असरदार ही साबित होते हैं। अगर आप जल्द से जल्द अपने ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा चाहते हैं तो आपको होममेड यानी घर पर बने हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। आइये जानते हैं कि घर पर किन-किन चीजों से हेयर मास्क बनाया जा सकता है और इसे बनाने की विधि क्या है।
हेयर मास्क के फायदे-
हेयर मास्क बेजान बालों में जान डालकर उसे चमक प्रदान करता है। इसके उपयोग से बालों में हेयर पॉलिशिंग जैसा लुक मिलता है। हेयर मास्क लगाने से हेयर ब्रेकेज और स्पिल्ट एंड्स खत्म होते हैं और ये बालों को सॉफ्ट करता है। आपके बाल शाइनी और सॉफ्ट हो जाते हैं। हेयर मास्क से आपके डैमेज बाल सही हो जाते हैं। इतना ही नहीं इसके इस्तेमाल से ईची स्कैल्प की समस्या भी दूर हो जाती है।
1. एलोवेरा और मेथी
एलोवेरा और मेथी का हेयर मास्क ड्राई स्कैल्प और उलझे बालों के लिए बेस्ट होता है। आप बस इसे मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। इसके लिए आप 2 चम्मच मेथी का पाउडर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें और फिर इसे 4 चम्मच एलोवेरा जेल में मिलाकर मास्क तैयार करें। इस मास्क को 30 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और फिर माइल्ड शैंपू से बाल साफ करें। इस हेयर मास्क से बालों का झड़ना भी कम हो सकता है।
2. केला और शहद का हेयर मास्क
ड्राई स्कैल्प और उलझे बालों के लिए आपको केला और शहद का हेयर मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। ये मास्क कमजोर बालों में नमी लाता है। इस हेयर पैक को बनाने के लिए दो पके केले और दो बड़ा चम्मच शहद लें। केलों को अच्छी तरह से मसलकर इसमें शहद मिलाएं और इतना फेटें ताकि इसमें कोई गुठली ना रह जाए। इस मिश्रण को थोड़े नम बालों पर लगाएं और शॉवर कैप से ढंक दें। आधे घंटे बाद इसे धो लें।
3. ऑलिव ऑयल और अंडे का मास्क
एक बाउल में अंडे को फेंटें और उसमें जैतून का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों पर जड़ से सिरे तक लगाएं। अब अपने बालों को शॉवर कैप से ढक लें और इसे 30-60 मिनट तक लगा रहने दें। मास्क के सूखने के बाद ठंडे पानी और शैम्पू से धो लें।
