Homemade Ganesh murti: गणेश चतुर्थी के त्योहार का इंतजार हर किसी को बहुत ही जोरों से रहता है, इस साल बप्पा को घर लाने के लिए पंचांग अनुसार 19 सितंबर की तिथि बहुत शुभ मानी गई है। बप्पा के लौट आने की खुशी में इस साल अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर कुछ बहुत खास करना चाहते हैं। तो फिर अपने हाथों से घर पर मिट्टी के प्यारे गणेश जी बनाना सबसे बेहतरीन हो सकता है। जो बप्पा और प्रकृति दोनों को ही बेशक खूब पसंद आएंगे, यहां देखें गणेश चतुर्थी स्पेशल मिट्टी के गणेश जी कैसे बनाएं, और मिट्टी के इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति के आइडियाज।
मिट्टी के गणेश जी, Ecofriendly Homemade Ganesh murti idol
गद्दी पर विराजमान गणेश जी की मूर्ति

Homemade ganesh murti
काली मिट्टी के ये अपनी गद्दी पर विराजमान गणेश जी की प्रतिमा बहुत ही प्यारी लग रही है। आप घर पर मिट्टी लाकर ब्रश या किसी पतली लकड़ी की मदद से ऐसे गणेश जी बना सकते हैं। इसके बाद अपनी पसंद के रंग भर गणेश चतुर्थी के लिए बप्पा की प्यारी मूर्ति तैयार कर सकते हैं।
लाल मिट्टी के गणेश जी

Mitti ke ganpati ji
सीधे बैठे हुए लाल मिट्टी वाले ये गणेश जी भी बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। आप इन्हें बहुत ही आसानी से घर पर अपने हाथों से बना सकते हैं।
मनमोहक मुकुट वाले गणपति जीम

Ecofriendly ganesh idol
आशीर्वाद देते गणपति जी की प्रतिमा बनानी है, तो ये वाली मूर्ति बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इन प्रतिमा का मुख्य आकर्षण बप्पा का मुकुट है तो आप भी इस गणेश चतुर्थी ऐसे ही मुकुट वाले मिट्टी के गणेश जी विराजमान कर सकते हैं।
छोटे से गणेश जी

Ganesh ji idol how to make
बप्पा की कोई बड़ी मूर्ति नहीं बनानी है, तो ऐसे छोटे से गणेश जी भी बहुत बढ़िया रहेंगे। एक हाथ में लड्डू, जनेऊ और मुकुट वाले गणेश जी आप भी जरूर बनाएं।
एक पैर ऊपर करके बैठे गणेश जी

Ganesh Chaturthi 2023
सिंहासन पर एक पैर ऊपर करके बैठे हुए गणेश जी भी मिट्टी से घर पर बनाना काफी आसान है।
प्यारे बप्पा की मूर्ति

Bappa murti
चेहरे पर हथेलियां रखे ये वाले गणेश जी भी बहुत प्यारी लग रही है।
घर पर मिट्टी के गणेश जी कैसे बनाएं?
घर पर इस गणेश चतुर्थी प्यारे से गणेश जी बनाने के लिए आप या तो आटा या फिर मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिट्टी के गणेश जी बनाने के लिए आपको सबसे पहले गीली मिट्टी को चार टुकड़ों में बांट लेना होगा। फिर थोड़ा चपटा करके प्रतिमा का आधार बनाना होगा, ध्यान रखें कि आप इसके किनारों को चिकना कर दें। फिर एक भाग लेकर उसको गोल आकार देकर गणेश जी का धड़ और शरीर बनाएं, दोनों को चिपकाने के लिए आप कुछ बूंद पानी का यूज कर सकते हैं। फिर धीरे धीरे प्रतिमा के पैर, हाथ और सूंड भी चार लंबे रोल बनाकर बना लें। अब बस आपको किसी पतले ब्रश या लकड़ी की मदद से गणेश जी की मूर्ती का चेहरा और हाथ पैर की उंगलियां बनानी है।
