लाइफस्टाइल

सनबर्न और टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए चेहरे पर करें बस इन 3 चीजों का इस्तेमाल , महंगे फेशियल को कहेंगी बाय-बाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 1, 2023, 07:13 PM IST

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा सनबर्न और टैनिंग की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। दरअसल, सूर्य की खतरनाक किरणों के संपर्क में आने से स्किन सनबर्न का शिकार हो जाती है जिसकी वजह से स्किन पर रैशेज, एजिंग, टैनिंग आदि हो जाती हैं।

Image

सनबर्न और टैनिंग की समस्या दूर करे ये घरेलू नुस्खे (Source:istock)

Summer Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए इस मौसम में स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा सनबर्न और टैनिंग की समस्या से लोग परेशान रहते हैं। दरअसल, सूर्य की खतरनाक किरणों के संपर्क में आने से स्किन सनबर्न का शिकार हो जाती है जिसकी वजह से स्किन पर रैशेज, एजिंग, टैनिंग आदि हो जाती हैं। इस वजह से चेहरे की खूबसूरती बिगड़ जाती है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई महिलाएं सनबर्न और टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए महंगे फेशियल भी कराती हैं। हालांकि पर्याप्त रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में इन सब परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आप बस इन तीन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप सनबर्न और टैनिंग को दूर कर सकेंगी।

नींबू-शहद

नींबू-शहद स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सन टैन की समस्या से छुटकारा दिलाने में नींबू-शहद बेहद कारगर साबित होता है। ऐसे में अगर आप सनबर्न और टैनिंग की समस्या से परेशान हैं तो नींबू-शहद का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसका पेस्ट तैयार करने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा शहद लें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ें। फिर 30 मिनट बाद पानी से चेहरे को धो लें। इसके इस्तेमाल से सनबर्न और टैनिंग की समस्या तो दूर होगी ही और साथ स्किन ग्लोइंग भी दिखेगी।

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो डेड स्किन को हटाने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए टमाटर को काट लें और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरे को धो लें। हफ्ते में कम से कम दो बार ऐसा करें। सनबर्न और टैनिंग की समस्या दूर होगी।

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन पर सनस्क्रीन की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल से सनबर्न, टैनिंग की समस्या जल्दीदूर होते हैं। इसके साथ ही ये स्किन को मॉश्चराइज भी करता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक बाउल में थोड़ा सा एलोवेरा जेल और लैवेंडर तेल मिलाकर इसे मिक्स कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article