लाइफस्टाइल

Home remedies to Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स कहीं बन ना जाए शर्मिंदगी का कारण, निशान हटाने के लिए आज ही अपनाएं ये घरेलू उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 18, 2024, 12:45 PM IST

Home remedies to Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स के निशान हटाना काफी मुश्किल होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं हजारों रुपये खर्च करती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से स्ट्रेच मार्क से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home remedies to Remove Stretch Marks

Home remedies to Remove Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स, जिन्हें स्ट्राइ भी कहा जाता है, महिला या पुरुष के शरीर पर तब होते हैं जब त्वचा वजन बढ़ने या किसी अन्य कारण से तेजी से शेप बदलती है। स्ट्रेच मार्क्स किसी के भी शरीर पर हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। लेकिन इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ये दाग काफी लंबे समय तक रहते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं और पुरुष तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आप इन जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिसे फॉलो कर आप स्ट्रेच मार्क्स से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Home remedies to Remove Stretch Marks - स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

एलोवेरा

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर एलोवेरा स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे स्ट्रेच मार्क्स पर सीधे अप्लाई करें। नियमित रूप से ऐसा करने से जल्दी ही स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।

खीरा और नींबू का रस

खीरा और नींबू का रस भी स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में सहायक है। इसके लिए खीरे का रस निकाल लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर स्ट्रेच मार्क वाली जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। फिर इसे पानी से धो लें।

नारियल और बादाम तेल

स्ट्रेच मार्क्स के निशान हटाने के लिए आप नारियल और बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दोनों ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाएं और स्ट्रेच मार्क वाली जगह पर लगाएं। इससे निशान गायब हो जाएंगे।

अंडा और विटामिन ई कैप्सूल

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आप अंडा और विटामिन ई कैप्सूल का भी सहाया ले सकते हैं। इसके लिए अंडे के सफेद भाग को विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। फिर इसे स्टेच मार्क वाली जगह पर अप्लाई करें। इससे निशान कम होंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article