लाइफस्टाइल

हाथों में लगे रंग को छोड़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में छुटेगा कलर

होली के दिन लोग जमकर रंग को खेल लेते हैं लेकिन समस्या रंग खेलने के बाद होती है जब बात रंग छुड़ाने की होती है। ऐसे में आज हम आपको रंग छुड़ाने के कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

How to remove Colour from skin

होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है और होली के मौके पर रंग से खेलना भला किसे पसंद नहीं। होली के मौके पर कोई भी रंग लगाने से नहीं चूकता है। होली के दिन लोग जमकर रंग को खेल लेते हैं लेकिन समस्या रंग खेलने के बाद होती है जब बात रंग छुड़ाने की होती है। होली का रंग छुड़ाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन कई बार लोगों को नहीं पता कि रंग छुड़ाने के लिए क्या किया जाए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हाथों पर या फिर शरीर पर लगे रंग को आसानी से छुड़ा सकते हैं।

खीरा

रंग छुड़ाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खीरे के रस में थोड़ा सा गुलाबजल और एक चम्मच सिरका मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे हाथों पर लगाकर रगड़े। इससे तुरंत रंग छुट जाएगा।

नींबू और बेसन

नींबू और बेसन का इस्तेमाल कर भी रंग छुड़ाया जा सकता है। इसके लिए बेसन में नींबू का रस और दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट को रंग वाली जगह पर लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से हाथों को धो लें।

जौ का आटा व बादाम का तेल

जौ का आटा व बादाम का तेल इस्तेमाल करने से भी रंग छुड़ाने में मदद मिल सकती है। जौ के आटा में बादाम का तेल और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे हाथों पर लगाएं। कुछ ही देर में रंग छट जाएंगे।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article