लाइफस्टाइल

जिद्दी ब्लैकहेड्स से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट नहीं बल्कि अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 1, 2025, 10:47 PM IST

Home remedies to remove Blackheads: ब्लैकहेड्स स्किन से जुड़ी एक आम समस्या है। ये अमुमन नाक के आस पास होती है। ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप ब्लैकहेड्स की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home remedies to remove Blackheads

Home remedies to remove Blackheads: ब्लैकहेड्स, जिसे "काले दाने" भी कहा जाता है, त्वचा की एक आम समस्या है। ये छोटे, काले धब्बे होते हैं जो त्वचा के रोम छिद्रों में तेल और मृत त्वचा कोशिकाओं के जमा होने के कारण होते हैं। त्वचा में सीबम (तेल) का अधिक उत्पादन ब्लैकहेड्स का एक प्रमुख कारण है। वहीं हार्मोनल बदलाव के कारण भी ब्लैकहेड्स की समस्या होती है। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ब्लैकहेड्स की समस्या दूर करने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप ब्लैकहेड्स की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे - Home remedies to remove Blackheads

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है। बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। फिर इसे ब्लैकहैड वाली जगह पर लगाएं। अब इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें। फिर इसे धो लें और साफ कपड़े से पोछ लें।

दालचीनी और नींबू

इसके लिए एक बड़ा चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चुटकी हल्दी और नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे धो लें। इससे ब्लैकहेड्स की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

शहद और दालचीनी

शहद स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दालचीनी रक्त परिसंचरण में सुधार करता है। ऐसे में दालचीनी पाउडर में शहद मिलाकर ब्लैकहेड्स पर लगाने से इस समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

ओटमील और दही का मास्क

ओटमील छिद्रों को साफ़ करने में मदद करता है और दही नमी प्रदान करता है और बैक्टीरिया से लड़ता है। 2 चम्मच ओटमील को 3 चम्मच दही के साथ मिलाएं। मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं, धीरे से मालिश करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू का रस

विटामिन सी से भरपूर नींबू का रस रोमछिद्रों को कसता है और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है। इसके लिए ताजा नींबू का रस निचोड़ें और इसे कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article