लाइफस्टाइल

35 में भी स्किन दिखेगी यंग एंड फ्रेश, बस अपनाकर देखें ये घरेलू टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 19, 2025, 02:02 PM IST

स्किन की चमक को बरकरार रखने के लिए लोग कई तरह के टिप्स अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप 35 में भी स्किन को यंग एंड फ्रेश रख सकते हैं।

Image

यंग और फ्रेश स्किन के लिए अपनाएं ये आसान तरीके(Photo: istock)

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और वो हमेशा चमकदार दिखे। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ स्किन का ग्लो खत्म होने लगता है। उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर रिंकल्स नज़र आने लगते हैं। लेकिन आजकल खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान, तनाव, धूल, धूप और प्रदूषण के कारण कम उम्र में ही स्किन का नूर खत्न हो जाता है। इन कारणों की वजह से स्किन ढीली पड़ जाती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो यहां हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमास कर आप चेहरे की चमक को बरकरार रख सकते हैं।

यंग और फ्रेश दिखने के लिए तैयार करें फेस पैक

दही और केले का फेस पैक

स्किन के ग्लो को बढ़ाने के लिए आप दही और केले से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मैश किए हुए केले में दही मिलाएं और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इस फेस पैक को 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर साफ पानी से चेहरे को धो लें।

बेसन से बनाएं फेस पैक

स्किन को टाइट रखने के लिए आप बेसन के फेस पैक भी लगा सकते हैं। इसके लिए बेसन, दही और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाएं। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। फिर चेहरे को धोएं और मॉइस्चराइज लगाएं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर हो रही है। एलोवेरा जेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को जवां बनाए रखने में सहायक साबित होते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article