लाइफस्टाइल

सिर की खुजली ने कर दिया है परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा, आज ही आजमाएं

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 30, 2025, 06:11 AM IST

गर्मियों में सिर की खुजली से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। सिर की खुजली पसीने की वजह से होती है। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप सिर की खुजली से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Untitled design (1)

गर्मी के मौसम में शरीर से निकलने वाले पसीने की वजह से कई तरह की दिक्कतें होती हैं, जिनमें सिर की खुजली एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। पसीने की वजह से सिर में खुजली होती है जो काफी इरिटेशन पैदा करती है। सिर की खुजली को दूर करने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। कुछ लोग हेयर वॉश भी करते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से सिर की खुजली से छुटकारा पा सकते हैं।

नारियल तेल

नारियल का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है और सूखी त्वचा में मदद कर सकता है, जिससे खुजली कम हो सकती है। हल्के गर्म नारियल तेल से सिर की मालिश करें। आप इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस या कपूर भी मिला सकते हैं। 20 मिनट बाद सिर धो लें। इससे सिर की खुजली से आसानी से छुटकारा मिल सकेगा।

नीम

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो सिर की खुजली और फंगल इन्फेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए नीम के पत्ते पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को ठंडा करके इससे सिर धो लें।

एलोवेरा

एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाएं। यह खुजली और जलन को कम करने में मददगार साबित होता है। इसे कुछ देर के लिए सिर पर लगाकर छोड़ दें। फिर धो लें।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण होते हैं। नारियल तेल की कुछ मात्रा में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे अपने सिर पर लगाकर मसाज करें।

दही और नींबू

दही और नींबू का मिश्रण एक प्रभावी हेयर मास्क हो सकता है, जो सिर की खुजली कम करने में सहायक साबित हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में दही लें और उसमें एक नींबू निचोड़ लें। इस मिश्रण को सिर पर लगाएं और 30-40 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धो लें। यह सिर की सफाई करता है, खुजली से राहत दिलाता है और बालों में चमक भी लाता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article