How to Remove tanning(टैनिंग कैसे दूर करें): गर्मियों में चिलचिलाती धूप की वजह सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि हार पैर भी टैन हो जाते हैं। धूप से निकलने वाले यूवी रेज से बचने के लिए लोग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ खासा असर देखने को नहीं मिलता। स्किन सनबर्न का शिकार हो जाती है। धूप की वजह से हाथ पैर का रंग काला पड़ जाता है। टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप टैनिंग की समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
हाथ और पैरों से टैनिंग हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies to get rid of Tanning On Hands And Feet
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी की मदद से आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसका पैक तैयार करने के लिए 2 चम्मच मुलतानी मिट्टी में एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चम्मच गुलाब जल और दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट को हाथों और पैरों को अप्लाई करें। कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या दूर हो सकता है।
बेसन
टैनिंग की समस्या दूर करने में बेसन काफी कारगर साबित होता है। इसका पैक तैयार करने के लिए 4 चम्मच बेसन में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं। फिर इसमें शहद और 3-4 चम्मच दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को हाथों और पैरों पर अप्लाई करें। इससे कुछ ही दिनों में टैनिंग से छुटकारा मिलेगा।
केला
केला भी टैनिंग से छुटकारा दिलाने में कारगर है। इसके लिए एक केले को अच्छी तरह मसल लें। फिर इसमें एक चम्मच दूध और नींबू का रस मिलाकर एक पैक तैयार कर लें। इसके बाद इस पैक को टैनिंग वाली जगह पर लगाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।
एलोवेरा
टैनिंग दूर करने में एलोवेरा भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल में एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। फिर इस पेस्ट को हाथों-पैरों पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखेगा।
