How to Take Care of Hands During Winter: सर्दियां शुरू होते ही स्किन की नमी कम होने लगती है और त्वचा ड्राई हो जाती है। चेहरे की देखभाल के लिए लोग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हाथों की देखभाल करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से हाथों में सफेद लाइन बनने लगती हैं। कई बार ड्राईनेस की वजह से हाथों में तेज खुजली भी होने लगती है। ऐसे में चेहरे के साथ साथ हाथों की भी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हाथों की सही देखभाल कर सकते हैं।
How to Take Care of Hands During Winter - हाथों की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे
मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल
हाथों को ड्राईनेस से बचाने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। जितनी बार हाथ धोएं, उतनी बार मॉइस्चराइजर लगाएं। वहीं रात को सोने से पहले भी आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गर्म पानी से बचें
सर्दियों में ज्यादातर लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नहाने, बर्तन धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना कम करें। इसकी जगह हल्का गुनगुना पानी यूज करें। जब भी गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
पेट्रोलियम जेली
रात को सोने से पहले हाथों पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहती है।
स्क्रब का इस्तेमाल करें
हफ्ते में एक बार हाथों की स्क्रबिंग जरूर करें। ये डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मददगार साबित होगी। स्क्रबिंग के लिए आप शहद और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुलाब जल और ग्लिसरीन
हाथों की देखभाल के लिए आप गुलाब में ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हाथों की नमी बनी रहेगी। साथ ही हाथ मुलायम रहेंगे।
