लाइफस्टाइल

Home Remedies to Get Rid of Dandruff: डैंड्रफ की वजह से हो गया है बालों का बुरा हाल, ये घरेलू नुस्खे करेंगे रूसी का काम तमाम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 27, 2024, 10:38 AM IST

Home Remedies to Get Rid of Dandruff: बालों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। लेकिन इससे छुटकारा कैसे पाया जाए इसकी खोज हर कोई करता हैं। ऐसे में आज हम यहां आपको डैंड्रफ से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

Home Remedies to get rid of Dandruff

Home Remedies to Get Rid of Dandruff: आजकल पॉल्यूशन और बालों की सही देखभाल ना करने की वजह से बालों में रूसी हो जाती है। ये इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। बालों में डैंड्रफ होने के कई कारण हो सकते हैं। बालों की सही देखभाल ना करना, केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से डैंड्रफ हो जाते हैं। डैंड्रफ की वजह से कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

डैंड्रफ हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies to get rid of Dandruff

नारियल तेल और नींबू

इसके लिए नारियल तेल में नींबू का रस मिलाएं। फिर इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इसे धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या से आसानी से छुटकारा मिल सकता है।

दही

रूसी की समस्या से छुटकारा दिलाने में दही रामबाण साबित होता है। इसके लिए दही को अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद इसे धो लें।

नीम

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप नीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नीम का रस निकालकर या फिर नीम की पत्तियों को पीसकर बालों में 10-15 मिनट लगाकर रखे। फिर ठंडे पानी से सिर धो लें।

ग्रीन टी

ग्रीन टी भी डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसके लिए सबसे पहले ग्रीन टी बना लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इससे बाल धोएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

लहसुन

रूसी दूर करने में लहसुन भी कारगर साबित होता है। इसके लिए लहसुन को पीसकर बालों पर लगाएं। आप चाहें तो पीसे हुए लहसुन में शहद भी मिला सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article