लाइफस्टाइल

जिद्दी ब्लैकहेड्स की छुट्टी कर देगें दादी-नानी के ये कारगर नुस्खे, जड़ से खत्म होंगे नाक पर जमे काले दाग

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 20, 2024, 01:55 PM IST

Home Remedies For BlackHeads: ब्लैकहेड्स होना एक आम समस्या है। स्किन के धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की चपेट में आने से नाक के पास ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप ये घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

Home Remedies For BlackHeads

Home Remedies For BlackHeads: हमारी स्किन दिनभर धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की चपेट में आती है जिसकी वजह से चेहरे पर डेड सेल्स के नीचे ऑयल जमा हो जाता है जो बाद में ब्लैकहेड्स का रूप ले लेता है। ज्यादातर ये समस्या नाक के पास होती है। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। क्योंकि ये जड़ से स्किन से जुड़े होते हैं और आसानी से नहीं निकलते। ब्लैकहेड्स अक्सर नाक, नाक के कोने, गाल, माथे और ठुड्डी पर ही होते हैं। इन जिद्दी काले दाग से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन फिर भी इनसे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप आसानी से ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे - Home Remedies For BlackHeads in Hindi

शहद

चेहरे से ब्लैकहेड्स हटाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए शहद को हल्का गर्म करके ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। चेहरे धोते समय हल्के हाथों से इसे रगड़े। ऐसा करने से ब्लैकहेड्स की समस्या से आसानी से छुटकारा मिलेगा। एक हफ्ते तक शहद का ब्लैकहेड्स वाली जगह पर इस्तेमाल करें।

ग्रीन टी

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए आप ग्रीन टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियों को पीस लें और फिर पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाए रखें और फिर धो लें।

बेकिंग सोडा

ब्लैकहेड्स हटाने में बेकिंग सोडा भी कारगर साबित होता है। इसके लिए एक चम्मच पानी में 3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर त्वचा पर कुछ देर के लिए लगाएं। फिर इसे हल्का गर्म पानी से धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article