लाइफस्टाइल

दांतों का पीलापन बन रहा शर्मिंदगी का कारण, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिनटों में चमकने लगेंगे दांत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 2, 2024, 04:40 PM IST

Teeth Whitening Home Remedies: स्मोकिंग, बेकार ओरल हाइजीन, जेनेटिक या फिर गलत खानपना से कई लोग इन दिनों दांतों के पीलापन की समस्या से परेशान हैं। दांतों का पीलापन कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप दांतों का पीलापन दूर कर सकते हैं।

Image

Home Remedies to clean yellow teeth

Teeth Whitening Home Remedies: मुस्कुराता हुआ चेहरे खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लेकिन पीले दांत इस खूबसूरती में सेंध की तरह काम करते हैं। दांतों का पीलापन ना केवल सुंदरता बिगाड़ देता है बल्कि कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। दांतों का पीलापन दूर करने के लिए लोग कई तरह केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ये केमिकल वाले प्रोडक्ट्स दांतों को डैमेज कर देते हैं जिसकी वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी दांतों के पीलापन से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप पीले दांतों से छुटकारा पा सकते हैं।

क्यों होते हैं दांत पीले?

स्मोकिंग, बेकार ओरल हाइजीन, जेनेटिक या फिर गलत खानपना की वजह से दांत पीले हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है।

दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू नुस्खे - Home Remedies to clean yellow teeth

बेकिंग सोडा-नींबू

बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर ब्रश करने से दांतों का पीलापन दूर होता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इससे ब्रश करें। हफ्ते में कम से कम दो बार इससे ब्रश करें। इससे दांतों का पीलापन दूर होगा।

सरसों का तेल और हल्दी

सरसों के तेल में हल्दी पाउडर मिलाकर ब्रश करने से भी दांतों का पीलापन दूर होता है। इसके लिए एक चम्मच सरसों के तेल में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और उंगलियों से दांतों की सफाई करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिलेगा।

सेब का सिरका

इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और फिर इससे नियमित रूप से ब्रश करें। हफ्ते में 3 बार ऐसा करने से दांतों का पीलापन दूर होता है।

केले का छिलका

केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दांतों को चमकाने में सहायक है। इसके लिए केले के छिलके के सफेद भाग को दांतों पर रगड़ें।

नीम का दातून

दांतों को चमकाने के लिए आप नीम के दातून का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से नीम के दातून से ब्रश करने से दांत सफेद हो जाते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article